एकता कपूर द्वारा निर्देशित रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ काफी समय से चर्चाओं में बना हुआ हैं। शो से जुडी कई खबरे लगातर सुनने को मिलती रहती हैं सीजन 1 की होस्ट रह चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट को भी शो में एज़ आ होस्ट काफी पसंद किया जाता था और फिर एक बार सीजन 2 में भी कंगना के ही शो को होस्ट करने की खबरे सामने आ रही हैं। बताया जा रहा हैं की इस सीजन में भी कंगना ही फिर एक बार शो में कंटेस्टेंट्स की वाट लगाती नज़र आएँगी।

यहां तक कि खबर तो ये भी है कि लॉक अप इस बार हर मामले में कलर्स के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो ‘बिग बॉस 16’ को जमकर पटखनी देने वाला है। मेकर्स और शो की होस्ट कंगना रनोट भी अपनी जी तोड़ मेहनत कर रही हैं बिग बॉस के होस्ट सलमान खान को होस्टिंग के मामले में पीछे छोड़ने के लिए। इतना ही नहीं बल्कि इसके लिए टीवी के बड़े-बड़े सितारों और कॉन्ट्रोवर्सी करने वालों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि इस सीजन में दर्शको के एंटरटेनमेंट भी मसाले की कोई कमी न रह पाए।
कंगना ने कसी अपनी कमर

जैसा की हम सभी इस बात से पूरी तरह वाकिफ हैं कि ‘बिग बॉस 16’ की पॉपुलैरिटी का कोई तोड़ नहीं हैं। लेकिन इस बार इस शो को पीछे छोड़ने के लिए कंगना और एकता ने भी अपनी कमर कस ली है। इस बार कंगना के इस अत्याचारी खेल में ऐसे-ऐसे कैदी देखने को मिलने वाले हैं कि आप भी उन्हें देख शॉक्ड रह जाएंगे। हालांकि, काफी सेलेब्स ने इस रियलिटी शो को करने से साफ इनकार भी कर दिया है। लेकिन ऑल्ट बालाजी ने भी इस बार कसम खा ली हैं कि अपने जेल को एंटरटेनमेंट के कंटेस्टेंट से भरकर ही रहेंगे।
बिग बॉस 16 को देनी हैं मात
.jpg)
जहां कुछ सेलेब्स ने ‘लॉक अप 2’ के लिए हामी भी भर दी है, जिसके पीछे का कारण इस शो में विनर बनना सिर्फ दर्शकों की वोटिंग पर ही निर्भर नहीं करता हैं बल्कि मेकर्स के भी हाथ में उनका विनर बन पाना संभव होता है। बता दें कि इस बार ये शो पूरे 100 दिनों तक चलेगा और इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स को पहले सीजन की तरह कैदियों जैसे ही माहौल में रखा जाएगा। इन्हें न तो कोई सुविधाएं मिलेंगी और ना ही उन्हें बिग बॉस की तरह अपने स्टाइलिश कपड़ों को फ्लॉन्ट करने का मौका मिल पायेगा ऐसे में शो को देखना और भी रोमांचक होगा।
ये कंटेस्टेंट होंगे ‘लॉक अप2’ का हिस्सा

बात करे इस सीजन ले कंटेस्टेंट्स की तो फिलहाल शो में पार्ट लेने के लिए जिन कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है वो हैं, फैशन इन्फ्लूंसर उर्फी जावेद, करण पटेल, उमर रियाज, दिव्या अग्रवाल और बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट रह चुकी सौंदर्या शर्मा। अभी तक भी ‘लॉक अप 2’ को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे इसी महीने के मिड हरी झण्डी के साथ शुरू किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इस बार लॉक अप पॉपुलैरिटी के मामले में ‘बिग बॉस’ जैसे पॉपुलर शो को भी पीछे छोड़ता दिखाई देगा।


Download Android App
Download iOS App



