Allu Arjun की गिरफ्तारी से क्यों खुश Ram Gopal Varma? तेलंगाना सीएम को कहा-शुक्रिया

Summary :

Allu Arjun की गिरफ्तारी पर Ram Gopal Varma ने तेलंगाना सीएम को कहा धन्यवाद

पुष्पा 2 फेम सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी गिरफ्तारी और रिहाई को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और कुछ घंटे बाद ही उन्हें जमानत भी मिल गई। फिर उसके अगले दिन सुबह-सुबह वो जेल से बाहर आए। अब इस पूरे मामले पर मशहूर फिल्मममेकर राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन चर्चा में आ गया है।

राम गोपाल वर्मा ने कसा तंज!

उनका मानना है कि ऐसा करने से ‘पुष्पा 2’ के कलेक्शन को बढ़ाया जा सकता है. राम गोपाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इस बार उन्होंने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अल्लू अर्जुन के साथ ऐसा क्यों किया? ये सभी के लिए चौंकाने वाला है. हालांकि, मुझे लगता है कि ये कदम इसलिए उठाया गया होगा, ताकि ‘पुष्पा 2’ के दूसरे हफ्ते की कमाई को बढ़ावा देने के लिए अल्लू अर्जुन को और पब्लिसिटी मिल सके’. इसके अलावा भी उन्होंने कुछ और ट्वीट्स किए हैं.

इसलिए किए गए अल्लू अर्जुन गिरफ्तार

उन्होंने आगे लिखा, ‘ये दिखाता है कि राज्य ने जानबूझकर मामला कमजोर तरीके से पेश किया, ताकि आरोपी को कुछ ही घंटों में जमानत मिल जाए और वे ज्यादा समय तक बॉक्स ऑफिस पर हिट बने रहे, जिससे उसकी लोकप्रियता और भी बढ़ जाए. तेलंगाना राज्य की प्रतिष्ठा को ‘पुष्पा 2’ के शानदार कलेक्शन की तरह ऊंचा बनाए रखने के लिए रेवंत रेड्डी जी का धन्यवाद’. अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी मामले में मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस मामले में राज्य सरकार का कोई जुड़ाव नहीं है, बस कानून अपना काम कर रहा है.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।