क्यों उलझन में फंसी Wamiqa Gabbi ?, खुद ही बोल पड़ीं- ‘आपकी प्रेमिका आज कंफ्यूज्ड है

Summary :

वामिका गब्बी की कंफ्यूजन पर फैंस की बढ़ती उत्सुकता

बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी अपनी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कंफ्यूजन में होने की बात कही, लेकिन उनके दिल में प्यार बरकरार है। फिल्म का नया गाना ‘चोर बाजारी फिर से’ रिलीज हुआ है, जिसमें वामिका और राजकुमार की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है।

वामिका गब्बी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कंफ्यूजन जाहिर की, जिससे उनके फैंस उत्सुक हैं। उनकी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का नया गाना ‘चोर बाजारी फिर से’ हिट हो रहा है, जिसमें वामिका और राजकुमार की जोड़ी को सराहा जा रहा है। फिल्म में अन्य स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैंस जितना उत्सुक हैं, उतना ही एक्साइटेड वह अभिनेत्री की पोस्ट को लेकर भी दिखाई देते हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा कि वह थोड़ी कंफ्यूज्ड हैं।

वामिका ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में उनका क्लोज-अप शॉट है। वामिका ने ब्लैक कलर का टॉप पहना हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है।

इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ”आपकी प्रेमिका आज थोड़ी कंफ्यूज्ड सी है पर दिल में प्यार बरकरार है।”

कैप्शन में उन्होंने वाइट हार्ट और पिंक फ्लावर इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

भूल चुक माफ’ के बारे में बात करते हुए, मेकर्स ने फिल्म का हाल ही में नया गाना ‘चोर बाजारी फिर से’ रिलीज किया, जिसमें वामिका राजकुमार संग रोमांस करती नजर आईं। इस गाने को सुनिधि चौहान और नीरज श्रीधर ने गाया है। वहीं, कंपोज प्रीतम और तनिष्क बागची ने किया है। यह गाना सैफ अली खान की फिल्म ‘लव आज कल’ के सॉन्ग ‘चोर बजारी’ का रीमेक है, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे। फिल्म में राजकुमार रंजन तिवारी और वामिका गब्बी तितली मिश्रा के किरदार में हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है।

गाने को लेकर वामिका गब्बी ने कहा, “‘चोर बाजारी फिर से’ एक बेहतरीन गाना है! इसमें ड्रामा है, डांस है और हर बीट में तितली की मजेदार शरारत है। मुझे लगता है कि दर्शकों को गाने में रंजन और तितली की मस्ती पसंद आएगी। यह मजेदार है!”

फिल्म में राजकुमार और वामिका के अलावा जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, संजय मिश्रा और सीमा पाहवा लीड रोल में नजर आएंगे। इसका निर्देशन करण शर्मा ने किया है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.