कन्नड़ फिल्म ‘45’ का टीज़र रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर छा गया है। डॉ. शिव राजकुमार, उपेंद्र और राज बी. शेट्टी जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी ने इसे और भी खास बना दिया है। मुंबई के पीवीआर सिनेमा में लॉन्च हुए इस टीज़र ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है।
साउथ सिनेमा एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार है। इस बार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक अनोखी और दमदार फिल्म ‘45’ आ रही है, जिसका टीज़र हाल ही में रिलीज़ हुआ और इसने इंटरनेट पर आग लगा दी है। खास बात ये है कि फिल्म में डॉ. शिव राजकुमार, उपेंद्र और राज बी. शेट्टी जैसे तीन बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। टीज़र की लॉन्चिंग मुंबई के पीवीआर सिनेमा में हुई और इसे देखने के बाद हर किसी के दिल में एक ही बात थी – ये फिल्म अलग ही लेवल की है। टीज़र में एक डायलॉग है जो दिल को छू जाता है: “इंसान को उसके मरने के बाद दिखाने वाला प्यार, उसके जीते जी दिखाओ।”
फिल्म की कहानी
‘45’ एक रहस्यमयी संख्या पर आधारित एक्शन-पैक्ड फैंटेसी ड्रामा है। जैसे ही ये नंबर फिल्म के किरदारों की जिंदगी में आता है, सब कुछ बदल जाता है। इसमें थ्रिल, इमोशन और एक्शन का जबरदस्त तड़का है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है – डॉ. शिव राजकुमार, उपेंद्र और राज बी. शेट्टी की तिकड़ी। फैंस पहली बार इन तीनों को एक ही फ्रेम में देखकर बेहद उत्साहित हैं।
अनोखी डायरेक्शन स्टाइल
इस फिल्म के निर्देशक हैं अर्जुन जन्या, जो पहले एक प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर रहे हैं। खास बात ये है कि उन्होंने पहले VFX और म्यूजिक के जरिए फिल्म को डिजिटल रूप में तैयार किया और फिर उसी के अनुसार शूटिंग की।
Salman Khan के घर गूंजेगी किलकारी, 57 साल की उम्र में Arbaaz Khan के बनेंगे पापा!
क्लेश होगा ‘वॉर 2’ से
फिल्म 15 अगस्त 2025 को रिलीज हो रही है – ठीक उसी दिन जब ‘वॉर 2’ भी थिएटर्स में आएगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। अगर आप थ्रिल और इमोशन से भरपूर कहानी देखना चाहते हैं, तो ‘45’ आपके लिए एक परफेक्ट फिल्म होगी।


Download Android App
Download iOS App




