बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मो से फैंस का दिल जीत लेते है। अक्षय जहां कॉमेडी और एक्शन फिल्मो के लिए मशहूर है, वही उनकी देशभक्ति वाली फिल्मे भी पीछे नहीं है। एक्टर अबतक कई सुपरहिट फिल्मे दे चुके है जिनमे देशप्रेम की भावना देखने को मिली है। वही अक्षय कुमार अक्सर इंडियन पॉलिटिक्स मे भी दिलचस्पी दिखाते है।

ट्विटर पर वह सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। वह सरकार की कई योजनाओं और कार्यक्रमों का समय-समय पर समर्थन करते रहे हैं। ऐसे में कई बार यह सवाल भी उठता है कि क्या वह राजनीति में आएंगे। बता दे, अक्षय इस वक्त लंदन में हैं। लंदन में सोमवार को अक्षय एक बुक लॉन्च प्रोग्राम में पहुंचे। इसी प्रोग्राम में उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल पूछा गया।

अक्षय ने कहा कि वह सिनेमा के जरिए अपना काम करने की कोशिश करते हैं। वह एक्टर के तौर पर फिल्में करके खुश हैं। अक्षय ने बताया, ‘मैं फिल्में बनाकर बहुत खुश हूं। एक एक्टर के रूप में मैं सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए हर संभव कोशिश करता हूं। मैंने 150 फिल्में प्रोड्यूस की हैं, जो मेरे दिल के सबसे करीब है वो रक्षा बंधन है। मैं कमर्शियल फिल्मों का निर्माण करता हूं, कई बार सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों का निर्माण करता हूं। मैं साल में 3-4 फिल्में प्रोड्यूस करता हूं।’

इससे पहले 2019 में एक कार्यक्रम के दौरान राजनीति में आने के सवाल पर अक्षय ने कहा था, ‘नहीं कभी नहीं, मैं खुश रहना चाहता हूं, मुझे फिल्मों से प्यार है और मैं फिल्मों के जरिए अपने देश में योगदान करना चाहता हूं। यही मेरा काम है।’

अक्षय की अपकमिंग फिल्मो की बात करे तो, उनकी ‘रक्षा बंधन’ 11 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें उनके सात भूमि पेडनेकर हैं। इसके अलावा अक्षय के पास ‘राम सेतु’, ‘बडे मियां छोटे मियां’ और ‘सेल्फी’ है।


Download Android App
Download iOS App



