सलमान खान की राधे यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई कोरोना के चलते साल 2020 ईद पर रिलीज नहीं हो पाई। अब उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान की राधे का जलवा साल 2021 में देखने को मिलेगा। फिल्म से आए दिन नई नई जानकारी सामने आती है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में सलमान खान की हीरोइन दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ के रोल को लेकर नई डिटेल्स सामने आई है।

फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा नजर आएंगे। फिल्म के किरदारों को लेकर कई खबरें आई हैं। अब फिल्म में दिशा पाटनी को लेकर खबर आई है। फिल्म में दिशा पाटनी जैकी श्रॉफ की बहन का किरदार निभा सकती हैं। खबरों की मानें तो सलमान की फिल्म राधे में दिशा जैकी श्रॉफ की छोटी बहन बनेंगी। एक साथ सीन्स के लिए दिशा और जैकी जल्द ही शूटिंग करेंगे। अगर ऐसा होता है कि इसे देखना काफी मजेदार होने वाला है। दरअसल असल जिंदगी में दिशा पाटनी जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं और इस फिल्म में वे टाइगर के पिता जैकी की बहन के रोल में नजर आएंगी।

फैंस का मानना है कि दिशा के इस रील रोल पर रियल लाइफ का असर दिखेगा। अब यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। बात करें राधे की तो इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह ईद के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। फिल्म पिछले साल रिलीज हो जाती लेकिन कोरोना के कारण फिल्म अधर में लटक गई। इस फिल्म रणदीप हुड्डा एक खूंखार विलन के किरदार में नजर आएंगे। वहीं जैकी का किरदार एक पुलिसवाले का होगा जो सलमान खान के सीनियर ऑफिसर होंगे।


Download Android App
Download iOS App



