Winter Suits For Ladies: सर्दियों में पहनें इस तरह से 5 बेस्ट विंटर सूट, ग्रेसफुल लुक के साथ होगा ठंड से बचाव

Summary :

Winter Suits For Ladies: सर्दियों का मौसम हर महिला और लड़की को काफी पसंद होता है, लेकिन इस मौसम में स्टाइलिश कपड़े पहनना उन्हें परेशान कर देती है। दरअसल, इस मौसम में वेस्टर्न से लेकर एथनिक आउटफिट तक पहनने से पहले सोचना पड़ता है। कुछ भी नया कपड़ा खरीदने से पहले ये ध्यान रखना पड़ता है कि कहीं ये कपड़े पहनकर सर्दी न लग जाए। ऐसे में हम आपको सर्दी के हिसाब से कुछ सूट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपने लिए सूट बनवा सकती हैं। यदि आप हमारे बताए हुए सूट अपने लिए…

Winter Suits For Ladies: सर्दियों का मौसम हर महिला और लड़की को काफी पसंद होता है, लेकिन इस मौसम में स्टाइलिश कपड़े पहनना उन्हें परेशान कर देती है। दरअसल, इस मौसम में वेस्टर्न से लेकर एथनिक आउटफिट तक पहनने से पहले सोचना पड़ता है। कुछ भी नया कपड़ा खरीदने से पहले ये ध्यान रखना पड़ता है कि कहीं ये कपड़े पहनकर सर्दी न लग जाए।

ऐसे में हम आपको सर्दी के हिसाब से कुछ सूट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपने लिए सूट बनवा सकती हैं। यदि आप हमारे बताए हुए सूट अपने लिए तैयार कराएंगी तो आप न सिर्फ सर्दी से बच जाएंगी, बल्कि आपका लुक भी काफी अलग और खूबसूरत लगेगा। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते है सर्दियों में पहनें इस तरह से 5 बेस्ट विंटर सूट, जिनको पहनकर ग्रेसफुल लुक के साथ होगा ठंड से बचाव।

Winter Suits For Ladies: सर्दियों में पहनें इस तरह से 5 बेस्ट विंटर सूट

1. Pashmina Suit

Winter Suits For Ladies
Winter Suits For Ladies( Source: Social Media)

यदि आप अपने सूट लुक को और भी क्लासी बनाना चाहती हैं तो इसके साथ कश्मीर की मशहूर Pashmina Suit के साथ शॉल कैरी करें। इस तरह की शॉल पहनकर आपका लुक काफी क्लासी लगेगा। पश्मीना सूट शॉल काफी हैवी होता है, इसे सूट के साथ आप अपने कंर्फट के हिसाब से कैरी कर सकती हैं।

2. Velvet Suit

Winter Suits For Ladies( Source: Social Media)
Winter Suits For Ladies( Source: Social Media)

अगर आप क‍िसी फंक्‍शन या छोटी मोटी पार्टी के ल‍िए कोई बेस्‍ट ऑप्‍शन की तलाश कर रही हैं, तो वेलवेट सूट भी सही रहेगा। इसका ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता है। सर्दियों में तो मह‍िलाएं ये सूट खूब पहनती हैं। इसे पहनने से न केवल आपका लुक शानदार नजर आता है, बल्‍क‍ि आपको ठंड भी नहीं लगती है। वेलवेट अनारकली या स्ट्रेट सूट सबसे अच्‍छा लगता है।

3. Woolen Embroidered Suit

Winter Suits For Ladies( Source: Social Media)
Winter Suits For Ladies( Source: Social Media)

अगर आप सर्दी में भी पारंपरिक लुक चाहती हैं तो एम्ब्रॉयडरी वूलन सूट एक शानदार विकल्प है। इस तरह के सूट में खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी का काम आपको न सिर्फ गर्मी देगा बल्कि इसे पहनकर आप एक खास और एलीगेंट लुक पा सकती हैं। शॉल या स्टोल के साथ इसे पहनकर और आप दिख सकती है, सबसे अलग और सुन्दर।

4. Plain Woolen Suit

Winter Suits For Ladies( Source: Social Media)
Winter Suits For Ladies( Source: Social Media)

अगर आपको कुछ ज्‍यादा ही ठंड जल्दी लगती है तो ऊनी सूट सबसे अच्छा रहेगा। मार्केट में आजकल बहुत ही हल्के और स्टाइलिश वूलन सूट मिल रहे हैं। ये पहनने में न तो बहुत हैवी लगते हैं और न ही ओल्‍ड फैशन्‍ड। आप चाहें तो पेस्टल कलर या गहरे शेड्स में ये सूट खरीद सकती हैं। साथ में एक खूबसूरत शॉल या वूलन दुपट्टा कैरी करें। इससे आपका लुक और भी ग्रेसफुल लगेगा।

5. Heavy Velvet Suit

Winter Suits For Ladies( Source: Social Media)
Winter Suits For Ladies( Source: Social Media)

सर्दियों में अगर आप किसी फंक्शन को अटेंड करने जा रही हैं, तो वेलवेट सूट कैरी कर सकती हैं। ये कपड़ा फिर से ट्रेंडिंग में है. वेलवेट सूट का कपड़ा न सिर्फ मोटा होता है बल्कि गर्म भी होता है। इसका शाइनिंग कपड़ा लुक को और ज्यादा इन्हेंस करेगा।

Also Read: Trendy Bridal Mehndi Design: आजकल दुल्हनों को पसंद आ रही है ये Trending Mehndi Design, मिलेगा परफेक्ट लुक

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।