‘दसवीं’ में अपनी एक्टिंग के नेगेटिव रिव्यू पर आगबबूला हुई यामी गौतम, कही ये बात

Summary :

फिल्म दसवीं में यामी गौतम ने पुलिसवाली का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर नजर आए हैं। हर फिल्म के रिलीज़ होने के बाद अलग-अलग मीडिया पोर्टल उनका रिव्यू करते हैं।

हमेशा अपनी क्यूट स्माइल और खुशमिजाज अंदाज के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री यामी गौतम को हमेशा हंसते हुए देखा जाता है। कभी ऐसा हुआ होगा की यामी ने किसी पर गुस्सा भी किया हो, लेकिन हाल ही में ऐसा ही कुछ हो गया है जब एक्ट्रेस गुस्से में नजर आई। मालूम हो 7 अप्रैल को यामी गौतम की फिल्म दसवीं रिलीज हुई है। ऐसे में फिल्म के एक रिव्यू ने यामी का ध्यान अपनी ओर खींचा और उसमें लिखी बात को पढ़कर यामी गौतम   अपने गुस्से पर जरा भी कंट्रोल नहीं कर पाईं।
इस वजह से फूटा यामी की गुस्सा 
 
फिल्म दसवीं में यामी गौतम ने पुलिसवाली का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर नजर आए हैं। हर फिल्म के रिलीज़ होने के बाद अलग-अलग मीडिया पोर्टल उनका रिव्यू करते हैं। ऐसे में इस फिल्म का रिव्यू भी कई मीडिया पोर्टल्स ने किया है। हालांकि एक रिव्यू में अपनी एक्टिंग के बारे में गलत चीजें देख यामी गौतम गुस्सा हो गईं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने रिव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्होंने कहा आगे से कभी भी उनकी परफॉरमेंस का रिव्यू वह पोर्टल ना करें।
क्या है पूरा माजरा?
बता दें, एक पोर्टल ने अपने फिल्म दसवीं के रिव्यू में यामी गौतम के अभिनय की जमकर आलोचना की है। इसके रिव्यू में उन्होंने लिखा, यामी गौतम अब हिंदी फिल्मों में मरी हुई गर्लफ्रेंड नहीं रही हैं, मगर फिल्मों में उनकी मुस्कान अब दोहराई जा रही है। यह लाइन्स यामी गौतम को एक आंख नहीं भायी, जिसमें बाद उन्होंने रिव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर कर पोर्टल की क्लास भी लगाई।

यामी लिखती हैं, इससे पहले में कुछ कहूं, मैं यह कहना चाहती हूं कि आमतौर पर मैं रचनात्मक आलोचनाओं को विकास और प्रगति के तौर पर लेती हूं। मगर जब एक प्लेटफॉर्म आपको लगातार नीचे गिराने की कोशिश करता है, तो मुझे लगता है कि इसके बारे में आवाज उठाना जरूरी है।
इस दौरान एक्ट्रेस ने एक दो नहीं बल्कि चार ट्वीट किये और लिखा, हाल ही की मेरी फिल्मों और परफॉरमेंस में ‘अ थर्सडे’, ‘बाला’ और ‘उरी’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं। पर फिर भी इसे मेरे काम का क्वालिफाइड ‘रिव्यू’ कहा जा रहा है। यह बेहद अपमानजनक है। अपने अगले ट्वीट में यामी ने लिखा, किसी को भी और खासकर मेरे जैसे सेल्फमेड एक्टर को हर बार अपनी योग्यता साबित करने में सालों तक मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन कुछ प्रतिष्ठित पोर्टल्स फिर ये करते हैं।
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी 

अगर फिल्म दसवीं की बात करें तो यह गंगा राम चौधरी नाम के राजनेता की कहानी है, जो जेल पहुंच जाता है। इस किरदार को अभिषेक बच्चन ने निभाया है। जबकि फिल्म में यामी गौतम ने ज्योति देसवाल नाम की कड़क पुलिसवाली के रोल को प्ले किया है।  

Desk Team