‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी का पॉपुलर डेली सोप है। इस शो के सभी किरदरा काफी पॉपुलर हैं। इसके लीड एक्टर्स को लोग काफी पसंद करते हैं। अब इस शो में चौथी पीढ़ी की कहानी दिखाई जा रही है, लेकिन इससे ठीक पहले तीसरी पीढ़ी की कहानी दिखाई गई थी। कार्तिक और नायरा की कहानी और जोड़ी दोनों को छोटे पर्दे पर काफी पसंद किया गया था। इस दौरान शो में कार्तिक की भूमिका में टीवी के पॉपुलर एक्टर मोहसिन खान नजर आए थे। इसी किरदार को निभाकर वो घर-घर में कार्तिक के नाम से मशहूर हो गए थे। अब हाल में ही मोहसिन ने अपनी लाइफ से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। मोहसिन खान ने हाल ही में बताया कि पिछले साल हार्ट अटैक आया था। उस दौरान एक्टर की उम्र 31 साल थी। उन्होंने इस पर विस्तार से बात की।
- कार्तिक की भूमिका में टीवी के पॉपुलर एक्टर मोहसिन खान नजर आए थे
- मोहसिन खान ने हाल ही में बताया कि पिछले साल हार्ट अटैक आया
मोहसिन को आया था हार्ट अटैक
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में 32 वर्षीय अभिनेता मोहसिन खान ने बताया कि उस दौरान उनका लिवर फैटी था। इसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे लगभग एक साल तक बीमार रहे। मोहसिन खान ने इस अगस्त में इंडस्ट्री में एक पेशेवर अभिनेता के रूप में 10 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर उन्होंने बातचीत करते हुए अपनी बीमारी का भी खुलासा किया। स्टार प्लस के हिट शो में वो 1800 एपिसोड में नजर आए। इसके बाद उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियो भी लिए, लेकिन इसी बीच उन्हें 2.5 साल का लंबा ब्रेक लेना पड़ा। इसी कड़ी में एक्टर ने कहा, ‘मैंने इंडस्ट्री में 10 साल पूरे कर लिए हैं। 10 सालों में से मैंने लगातार 7.5 साल काम किया है और 2.5 साल का ब्रेक लिया है। 1800 एपिसोड में अभिनय करने के बाद, मुझे बस एक ब्रेक लेने का मन हुआ। इसलिए मुख्य रूप से ब्रेक उसी कारण से था, लेकिन फिर मैं बीमार पड़ गया।’
View this post on Instagram
जब हार्ट अटैक ने लगाई करियर पर ब्रेक
मोहसिन ने आगे कहा, ‘मैंने इतने लंबे ब्रेक पर जाने के बारे में कभी नहीं सोचा था। मैंने करीब डेढ़ साल का ब्रेक लेना चाहता था और इसी की तैयारी थी, लेकिन उसके बाद मैं बीमार पड़ गया। मुझे फैटी लिवर की समस्या थी, जिससे मुझे हल्का दिल का दौरा पड़ा। मैंने इससे पहले यह बात किसी को नहीं बताई। मैं कुछ समय के लिए भर्ती था। इलाज के लिए हमें करीब तीन अस्पताल बदलने पड़े। इस पूरी घटना की वजह से मेरी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई। मैं हर कुछ दिनों में बीमार पड़ जाता था। अब मैं काफी बेहतर हूं और सब कुछ नियंत्रण में है।’
View this post on Instagram
क्या थी तबीयत बिगड़ने की वजह
अपनी खराब सेहत के पीछे की वजह पर भी मोहसिन ने बात की और बताया, ‘इस स्थिति को नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज कहा जाता है। यह सब तब होता है जब आपकी नींद का पैटर्न ठीक नहीं होता, आप सही से खाना नहीं खाते, ये सब मायने रखता है। मुझे लगता है कि यह स्थिति काफी आम है, लेकिन हमें इसके बारे में काफी सचेत रहने की जरूरत है।


Download Android App
Download iOS App



