बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने 15 फरवरी को मुंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी। जिसके कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेसी की खबर सामने आई थी। एक्ट्रेस ने खुद अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस बात को अपने फैंस के साथ शेयर किया था। जहां इन दिनों एक्ट्रेस के घर नन्हे मेहमान आने की खुशी में सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

वहीं कुछ यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल भी कर रहे हैं। आज भी भारत में शादी से पहले बच्चों का होना गलत माना जाता है। ऐसे में दीया की प्रेग्नेंसी की खबर को यूजर्स गलत बता रहे हैं। इसके बाद लोगों ने दीया को ट्रोल करना शुरू किया। एक ने दीया से यहां तक पूछा कि जब दीया महिला सशक्तिकरण का उदाहरण देते हुए महिला पंडित से शादी के मंत्र पढ़वा सकती हैं तो इसी तरह, अपनी प्रेगनेंसी क्यों नहीं अनाउंस की?

इस यूज़र ने दीया से सवाल करते हुए पूछा कि बहुत अच्छी बात है कि आप मां बनने वाली हैं। लेकिन जब आप हर तरह के ढांचे तोड़ने की कोशिश कर रही हैं तो प्रेगनेंसी का भी तोड़तीं। क्या केवल शादी के बाद प्रेगनेंट होना एक तरह का स्टीरियोटाइप नहीं है? शादी के पहले औरतें प्रेगनेंट क्यों नहीं हो सकती हैं? इस प्रश्न का जवाब देना ज़रूरी समझते हुए दीया ने हर उस सवाल का जवाब दिया जो उन पर उठाए जा रहे हैं।

इस यूज़र की बात का जवाब देते हुए दीया ने लिखा – बहुत ही दिलचस्प सवाल है। पहली बात तो ये कि मैंने इसलिए शादी नहीं की क्योंकि मैं प्रेगनेंट थीं। मैंने इसलिए शादी की क्योंकि हमम साथ में अपनी ज़िंदगी बिताना चाहते हैं।

दीया ने इस जवाब में आगे लिखा – हम जब अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे थे, हमें भी तभी पता चला कि हम माता पिता बनने वाले हैं। तो ये शादी, मेरी प्रेगनेंसी के कारण नहीं हुई है।


Download Android App
Download iOS App



