बॉलीवुड में किंग खान और ना जाने कितने नामो से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) बॉलीवुड के लिए गेम चेंजर साबित हुई। 4 साल के बाद फिल्मी दुनिया में कमबैक करने वाले SRK के लिए उनके ये फिल्म ब्लॉक बस्टर साबित हुई। इस साल की ये पहली फिल्म रही जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

इस फिल्म के रिलीज हुए एक महीने से ऊपर हो गए हैं, लेकिन अभी भी फैंस के सिर से ‘पठान’ का बुखार नहीं उतर रहा है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले किंग खान के एक फैन ने उनका एक लाइफ साइज वैक्स स्टैचू बनाया है, जिसमें शाहरुख का ‘पठान’ अवतार देखने को मिल रहा है। इस स्टेच्यू को देख कोई नहीं कह सकता की ये असलियत नहीं बल्कि किसी इंसानी हाथ की कारीगरी हैं।
चर्चा में चल रहा शाहरुख खान का ‘पठान स्टैचू’
आसनसोल के रहने वाले सुशांत राव ने दो महीने में शाहरुख खान का ये वैक्स स्टैचू तैयार किया है जिसे कलाकार ने अपने पर्सनल म्यूजियम में रखा है। सुशांत ने जैसे ही इस वैक्स स्टैचू को रिवील किया, वैसे ही शाहरुख खान के फैंस का सुशांत के म्यूजियम में जमावड़ा लग गया है और सभी इस वैक्स स्टैचू के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे। स्टेच्यू की कारीगर को इस कदर बारीकी से किया गया हैं की इसे देखने पर दो मिनट के लिए तो आपका भी दिमाग घूम जायेगा।
SRK के लिए दिखी फैन की दीवानगी

जब सुशांत ने खुलासा किया कि उन्होंने इससे पहले भी बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स के वैक्स स्टैचू बनाए हैं और शाहरुख खान का ये उनका नौवां स्टैचू हैं, आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय ने इस स्टैचू का अनावरण किया गया। फिलहाल सुशांत का बनाया हुआ ये शाहरुख खान का वैक्स स्टैचू आसनसोल से लेकर दूर-दूर तक सुर्खियां बटोर रहा है और किंग खान के फैंस को अट्रैक्ट कर रहा है। लोग इसे सोशल मीडिया पर भी तेज़ी से वायरल कर रहे हैं।
.jpg)
आपको बता दें, ‘पठान’ (Pathaan) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पूरे चार साल के गैप के बाद वापसी की है। इन दिनों वो अपनी फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वो तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जवान’ का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है जिसमें साउथ के भी कई बड़े सितारे उनके साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



