टीवी एक्ट्रेस गौहर खान जल्दी मां बनने वाली है। इन दिनों गौहर खान अपनी प्रेगनेंसी इंजॉय करती दिखाई दे रही है। हाल ही में पति जैद दरबार और गौहर खान ने एकदम शानदार तरीके से बेबी शावर की पार्टी अपने चाहने वालों और करीबी को दी।

इस पार्टी में गौहर खान बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है और उन्होंने फ्लोरल पिंक ड्रेस पहनी है और अपना बेबी बम प्लांट करती दिखाई दे रही है। वही बेबी शावर में एक्ट्रेस के कहीं जाने वाले टीवी के सितारे पहुंचे।

पैरेंट्स टू बी कपल गौहर खान और जैद ने मुंबई के इंपीरियल हॉल में इस ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। उन्होंने काफी शानदार तैयारियां भी की। कपल ने सेरेमनी के लिए मल्टी कलर आउटफिट सिलेक्ट किए थे। वहीं गौहर के पति ने मल्टी कलर शर्ट और व्हाइट जींस से अपना लूक कंप्लीट किया।

बात करे, गौहर खान की तो गौहर खान ने पिंक गाउन पहना था जिसमें वह बेहद प्यारी नजर आ रही थी। सामने आई तस्वीरों में गौहर खान के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ झलक रहा था साथ ही कपल ने अपने बेबी शावर में पैपराजी को जमकर पोज दिए।

मॉम टू बी गौहर खान के बेबी शावर में टीवी के काफी स्टार्स ने इस पार्टी में शिरकत की। पार्टी में गौतम रोडे पत्नी पंखुड़ी के साथ हाथ में गिफ्ट लेकर पहुंचे थे। बता दें कि पंखुड़ी भी इन दिनों प्रेग्नेंट है पंखुड़ी बेबी बम फ्लांट करती गौहर खान के सीथ इस पार्टी में दिखाई दी।

बता दे गौहर खान ने बीते साल 2022 के दिसंबर में अपने पहले बच्चे के नाम जन्म की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो के जरिए फैंस को ये गुड न्यूज़ दी थी और कहा कि अब हम दो से तीन होने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



