‘कोरोना’ को मात देने वाली अदाकारा जोया मोरानी ने दूसरी बार किया प्लाज्मा डोनेट

Summary :

कोरोना वायरस संकट अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस वायरस को हराने के लिए लोग साथ मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं।

कोरोना वायरस संकट अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस वायरस को हराने के लिए लोग साथ मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में कोई घर रहकर इस मुश्किल घड़ी में साथ दे रहा है तो कोई सड़कों और अस्पतालों में इस संक्रमण के खिलाफ लड़ रहा है। हालांकि अभी ये बात पूरी तरह से साफ है कि कोरोना के बढ़ते मामले इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि फिलहाल कोरोना की लड़ाई बाकी है। वहीं लोग कोरोना की वैक्सीन का इंतजार करने में है,मगर अब तक इस वायरस की कोई भी वैक्सीन नहीं बन पाई है।
दूसरी बार डोनेट किया प्लाज्मा 
बता दें कि कोरोना के इलाज के लिए कई तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक प्लाज्मा थैरेपी भी है। ऐसे हालात में जब कोरोना की जंग में कुछ भी समझ नहीं आ रहा न ही इसकी कोई दवाई है तो अब प्लाज्मा थैरेपी पर कई बॉलीवुड हस्तियां भी विश्वास जता रही हैं। 
जी हां हाल ही में अभिनेत्री जोया मोरानी ने एक बार फिर से प्लाज्मा थैरेपी पर यकीन करते हुए अपना प्लाज्मा दूसरी बार डोनेट किया है। जोया ने इस बात की जानकारी खुद से सोशल मीडिया के जरिए दी है। अभिनेत्री ने अपनी प्लाज्मा डोनेट करते हुए एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
 तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘प्लाज्मा डोनेशन का राउंड 2। वहीं जब पिछली बार किया था तब एक मरीज आईसीयू  से बाहर आ गया था। साथ ही मेरे डॉक्टर का भी कहना है कि कोरोना को मात देने वाला हर मरीज यदि प्लाज्मा डोनेट करेगा तो किसी दूसरे की मदद भी जरूर होगी।
मालूम हो कि जोया ने पहली बार नहीं बल्कि इससे पहले भी वो प्लाज्मा डोनेट कर चुकी हैं। पिछली बार अभिनेत्री ने नायर अस्पताल में प्लाज्मा डोनेट किया था। तब जोया ने बताया था कि प्लाज्मा किसी के लिए देकर उन्हें बहुत खुशी हुई। इसी के साथ जोया ने यह अपील की थी कि कोरोना से जंग जीता हर मरीज मदद के लिए आगे आएं।
गौरतलब है कि मशहूर निर्माता करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां शजा मोरानी और जोया मोरानी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई थीं,जिसके बाद इन तीनों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन इस बीच खास बात यह हुई ये तीनों फैमिली मेंबर्स कुछ वक्त बाद कोरोना संक्रमण की लड़ाई जीतकर   घर वापस लौट आए थे।

Desk Team