पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले देखें अपने शहर का दाम

Summary :

Petrol Diesel Price 30 June 2026:  देश की तेल कंपनियों ने 30  जून को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। Good Returns के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर पर है। स्थानीय टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन लागत की वजह से कुछ शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखा गया है। अब केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से व्यावसायिक ग्राहकों के लिए पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से औद्योगिक, संस्थागत और परिवहन क्षेत्र…

Petrol Diesel Price 30 June 2026:  देश की तेल कंपनियों ने 30  जून को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। Good Returns के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर पर है। स्थानीय टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन लागत की वजह से कुछ शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखा गया है।

अब केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से व्यावसायिक ग्राहकों के लिए पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से औद्योगिक, संस्थागत और परिवहन क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ता फिर से पेट्रोल पंपों से बिना किसी लिमिट के ईंधन खरीद सकेंगे। बता दें कि पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन इंटरनेशनल क्रूड ऑयल के रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की एक्सचेंज रेट और केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स के आधार पर तय की जाती हैं।

आइए जानते हैं आज, 30  जून 2026 को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल और CNG के ताजा रेट।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price Today
शहर पेट्रोल (₹) बदलाव डीजल (₹) बदलाव
नई दिल्ली 102.12 0.00 95.20 0.00
कोलकाता 113.51 0.00 99.82 0.00
मुंबई 111.21 0.00 97.83 0.00
चेन्नई 107.76 0.00 99.55 0.00
गुरुग्राम 102.97 0.00 95.64 0.00
नोएडा 101.96 0.00 95.44 0.00
बैंगलोर 110.82 -0.86 98.77 -0.75
भुवनेश्वर 108.97 0.00 100.68 0.00
चंडीगढ़ 101.51 -0.03 89.47 0.00
हैदराबाद 116.15 +0.46 104.23 +0.41
जयपुर 113.19 0.00 98.25 0.00
लखनऊ 101.86 0.00 95.36 0.00
पटना 113.37 0.00 99.36 0.00

CNG के नए रेट जारी

CNG Rate Today
CNG Rate Today
शहर CNG RATE(₹)
नई दिल्ली 83.09
मुंबई 86.00
चेन्नई 97.00
बैंगलोर 97.00
हैदराबाद 97.00
भरतपुर 97.00
देवास 96.00
फिरोजाबाद 98.00
मथुरा 97.00
मेरठ 91.50
रेवाली 87.70

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।