8th Pay commission Update: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जल्द अच्छी खबर आ सकती है। माना जा रहा है कि सरकार जुलाई 2026 से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की मासिक सैलरी में इजाफा देखने को मिलेगा और उन्हें बढ़ी हुई राशि का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
इन दिनों केंद्रीय कर्मचारियों की नजरें 8वें वेतन आयोग से जुड़े फैसलों पर भी बनी हुई हैं। कर्मचारी संगठनों की मांग है कि फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की जाए और न्यूनतम मूल वेतन को भी बढ़ाया जाए। इसी बीच महंगाई भत्ते को लेकर आए नए आंकड़ों ने कर्मचारियों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।
DA Hike: कैसे तय होता है महंगाई भत्ता?

महंगाई भत्ते की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आधार पर की जाती है। यह सूचकांक देश में महंगाई की स्थिति को दर्शाता है और उसी के अनुसार कर्मचारियों के डीए में संशोधन किया जाता है।
हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च 2026 में AICPI-IW का स्तर 149.1 था, जो अप्रैल में बढ़कर 149.9 पर पहुंच गया। यह बढ़ोतरी संकेत देती है कि महंगाई का असर बढ़ रहा है और कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने की संभावना मजबूत हो रही है।
8th Pay commission: खुदरा महंगाई दर में भी हुई बढ़ोतरी

औद्योगिक कर्मचारियों के लिए खुदरा महंगाई दर में भी इजाफा दर्ज किया गया है। यह दर 4.27 प्रतिशत से बढ़कर 4.46 प्रतिशत हो गई है। अप्रैल 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW 147.51 रहा है। महंगाई में इस बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई भत्ते की गणना पर पड़ता है। इसी वजह से कर्मचारियों को अगले डीए संशोधन से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
DA में 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ता करीब 62.5 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। इसके लिए 2016 की बेस सीरीज को 2001 की बेस सीरीज में बदलने हेतु 2.88 लिंकिंग फैक्टर का उपयोग किया जाता है। गणना के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।
केंद्र सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है। पहला संशोधन जनवरी से और दूसरा जुलाई से लागू किया जाता है। जनवरी 2026 के लिए डीए बढ़ाया जा चुका है, जबकि अब कर्मचारियों को जुलाई की बढ़ोतरी का इंतजार है। यदि सरकार जुलाई से डीए बढ़ाने का फैसला करती है तो कर्मचारियों को उसी महीने से बढ़ी हुई सैलरी मिलने लगेगी। इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई से राहत मिलेगी और उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी।


Download Android App
Download iOS App




