Stock Market Today 12 June 2026: ट्रंप के दावे के बाद हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 900 अंकों का बंपर उछाल

Summary :

Stock Market Today 12 June 2026: मिडिल ईस्ट में तनाव घटने के बाद भारतीय शेयर बाजार में रौनक लौट आई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बंपर तेजी के साथ हरे निशान में खुला। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी50 और सेंसेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है। बता दें कि आज 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 876.72 अंक उछलकर और निफ्टी 50 250.95 अंक उछलकर 23,412.55 पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 967.34 अंकों का उछाल दर्ज किया गया था। Top Gainers Shares Today: निफ्टी…

Stock Market Today 12 June 2026: मिडिल ईस्ट में तनाव घटने के बाद भारतीय शेयर बाजार में रौनक लौट आई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बंपर तेजी के साथ हरे निशान में खुला। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी50 और सेंसेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है। बता दें कि आज 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 876.72 अंक उछलकर और निफ्टी 50 250.95 अंक उछलकर 23,412.55 पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 967.34 अंकों का उछाल दर्ज किया गया था।

Top Gainers Shares Today: निफ्टी रियल्टी में तेजी

Stock Market Today 12 June 2026
Stock Market Today 12 June 2026

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.38 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.61 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.37 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 1.30 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.23 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 1.15 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.14 प्रतिशत और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

Top Losers Shares Today: कोल इंडिया के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

Stock Market Today 12 June 2026
Stock Market Today 12 June 2026

निफ्टी50 इंडेक्स में इंडिगो, इटरनल, लार्सन एंड टुब्रो, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली, जबकि ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, हिंडाल्को, डॉ. रेड्डी, बजाज-ऑटो और कोल इंडिया के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

Expert On Share Market: वैश्विक स्तर पर महंगाई का दबाव

भारतीय शेयर बाजार में तेजी के बाद मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव को लेकर चिंताओं में कमी आने से निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता में सुधार देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे बेहतर संकेतों और प्रमुख कमोडिटी कीमतों में स्थिरता से बाजार की धारणा मजबूत बनी हुई है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।