अमेजन बना दुनिया का शीर्ष ब्रांड, गूगल से छीना ताज

Summary :

अमेजन आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों एपल और गूगल को पछाड़कर दुनिया का सबसे बहुमूल्य ब्रांड बन गया है। एक सर्वेक्षण में यह बात कही गई है।

लंदन : खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन आईटी क्षेत्र  की दिग्गज कंपनियों एपल और गूगल को पछाड़कर दुनिया का सबसे बहुमूल्य ब्रांड बन गया है। एक सर्वेक्षण में यह बात कही गई है। 
वैश्विक बाजार अनुसंधान एजेंसी कंतर ने अपनी 2019 सौ शीर्ष ब्रांड्स रपट में कहा कि अमेजन का ब्रांड मूल्य 52 प्रतिशत चढ़कर 315 अरब डॉलर हो गया है। 
इस रपट में अमेजन छलांग लगाकर तीसरे स्थान से पहले स्थान पर पहुंच गया है जबकि गूगल पिछड़कर पहले से तीसरे पायदान पर आ गया। एपल दूसरे पायदान पर टिका रहा।

Desk Team