नई दिल्ली : सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक की प्रबंध निदेशक अंशुला कांत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कांत ने विश्व बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद पर नियुक्ति के बाद देश के सबसे बड़े बैंक से त्यागपत्र दिया था।
एसबीआई ने शेयर बाजार को जानकारी दी कि सरकार ने नोटिस अवधि में छूट देते हुए बैंक की प्रबंध निदेशक अंशुला कांत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनका इस्तीफा 31 अगस्त की तारीख से प्रभावी होगा। कांत एमडी और सीएफओ के रूप में विश्व बैंक समूह के वित्तीय मामलों एवं जोखिम प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होंगी।


Download Android App
Download iOS App



