घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत बुधवार को तेजी के साथ हुई, मगर कमजोर विदेशी संकेतों के चलते जल्द ही गिरावट आ आ गई। सेंसेक्स 245 अंकों की कमजोरी के साथ 31208 पर जबकि निफ्टी 9125 पर कारोबार कर रहा था। जानकारों की मानें तो कोरोना महामारी को लेकर अमेरिका और चीन के बीच खराब हो रहे रिश्तों से बढ़ी चिंता के कारण वैश्विक बाजार में गिरावट आई है जिसके असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखा जा रहा है।
सुबह 9.33 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 245.25 अंकों यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 31208.26 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 80.10 अंकों यानी 0.87 फीसदी की कमजोरी के साथ 9125.50 पर बना हुआ था।
अमेरिका में कोरोना महामारी का प्रकोप बरकरार, संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख के पार
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 124.12 अंकों की तेजी के साथ 31577.63 पर खुला लेकिन जल्द ही फिसलकर 31158.75 पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले मजबूती के साथ 9226.80 पर खुला और 9232.60 तक उछला, लेकिन जल्द ही टूटकर 9116.50 पर आ गया।


Download Android App
Download iOS App



