2021 तक मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल में होगी भारी बढ़ोतरी

Summary :

मीडिया एजेंसी जेनिथ की एक रिपोर्ट के अनुसार 2021 तक मोबाइल इंटरनेट पर मीडिया उपभोग 2021 तक 79 मिनट प्रतिदिन हो जाएगा।

मुंबई : देश में मोबाइल इंटरनेट पर मीडिया उपभोग अन्य सभी माध्यमों से अधिक रहेगा। मीडिया एजेंसी जेनिथ की एक रिपोर्ट के अनुसार 2021 तक मोबाइल इंटरनेट पर मीडिया उपभोग 2021 तक 79 मिनट प्रतिदिन हो जाएगा। यह वर्ष 2013 में 9.4 मिनट प्रतिदिन था जो इस साल बढ़कर 54 मिनट प्रतिदिन हो चुका है। 
उपभोक्ताओं के बीच टेलीविजन मीडिया का सबसे प्रमुख माध्यम रहेगा। 2021 तक भारतीय टीवी पर प्रतिदिन औसतन 144 मिनट खर्च करेंगे। 2013 में यह आंकड़ा 140 मिनट का था। भारत में कई लोगों के लिए हैंडसेट से अधिक व्यक्तिगत कोई चीज नहीं है।’’ 
उन्होंने कहा कि डाटा कीमतों में गिरावट, दूसरे और तीसरे श्रेणी के बाजारों में मोबाइलन की पहुंच बढ़ने, सस्ते हैंडसेटों की उपलब्धता और 5 जी नेटवर्क की शुरुआत से मोबाइल उपभोग तेजी से बढ़ेगा। जेनिथ का अनुमान है कि भारतीय उपभोक्ता इस साल औसतन 320 मिनट प्रतिदिन मीडिया पर खर्च करेंगे। यह आंकड़ा 2013 में 270 मिनट था।

Desk Team