Zomato को बड़ा झटका! दीपिंदर गोयल ने दिया इस्तीफा; इन्हें मिली जिम्मेदारी

Deepinder Goyal Zomato CEO Resigns

Deepinder Goyal Zomato CEO Resigns: दीपिंदर गोयल ने CEO पद से इस्तीफा दे दिया है; अल्विंदर ढींडसा इटरनल ग्रुप की जिम्मेदारी संभालेंगे। देश में फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट का संचालन करने वाली इटरनल ग्रुप के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान किया है। उनकी जगह अब ब्लिंकिट के मौजूदा सीईओ अलबिंदर ढींढसा इटरनल ग्रुप के नए सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गोयल का इस्तीफा 1 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा।

Deepinder Goyal Resignation: नए विचारों पर फोकस की वजह से लिया फैसला

deepindar

शेयरधारकों को लिखे पत्र में दीपिंदर गोयल ने बताया कि हाल के समय में उनका रुझान ऐसे नए विचारों की ओर बढ़ा है, जिनमें उच्च स्तर का जोखिम, प्रयोग और नवाचार शामिल है। उन्होंने कहा कि इन विचारों को आगे बढ़ाने के लिए सार्वजनिक कंपनी से बाहर रहकर काम करना ज्यादा उपयुक्त होगा, ताकि इटरनल अपनी मौजूदा व्यावसायिक रणनीति पर पूरी तरह केंद्रित रह सके।

Deepinder Goyal Zomato CEO Resigns: सार्वजनिक कंपनी के सीईओ पर कानूनी जिम्मेदारियां

ceo गोयल ने आगे स्पष्ट किया कि यदि ये नए विचार इटरनल के रणनीतिक दायरे में होते, तो वे कंपनी के भीतर ही इन पर काम करते। हालांकि, उनका मानना है कि भारत में किसी सार्वजनिक कंपनी के सीईओ से कानूनी और अन्य अपेक्षाएं यह मांग करती हैं कि वह पूरी तरह एक ही लक्ष्य पर केंद्रित रहे, इसी कारण उन्होंने यह फैसला लिया।

Zomato Founder Deepinder Goyal: 10 मिनट डिलीवरी विवाद भी रहा चर्चा में

zomato

गौरतलब है कि हाल ही में 10-मिनट डिलीवरी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया था। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनियों को डिलीवरी कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त समय सीमा हटाने की सलाह दी थी। इसके बाद जोमैटो, ब्लिंकिट, स्विगी और जेप्टो जैसी कंपनियों ने 10-मिनट डिलीवरी को बंद करने का फैसला लिया।

ALSO READ: ₹32,00,00,00,000 कीमत! दुनिया का सबसे सुरक्षित प्लेन, परमाणु बम भी नहीं कर सकते हैं बाल बांका; कुछ ऐसी है Trump की पर्सनल फ्लाइट की पूरी सच्चाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।