Donald Trump Air Force 1 Plane Price: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने के लिए दावोस जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उन्हें अमेरिका लौटना पड़ा। इस घटना के बाद ट्रंप का विमान काफी चर्चा का विषय बन गया।
लोग एक ही बात सोच रहे हैं: ट्रंप किस प्लेन में उड़ते हैं? जिस एयरक्राफ्ट में वह सफर करते हैं, उसकी क्या खासियतें हैं, और उसकी कीमत कितनी है? हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि ट्रंप दुनिया के सबसे सुरक्षित प्लेन में सफर करते हैं, और इसकी कीमत लाखों में नहीं, बल्कि अरबों में है। तो, आइए आज ट्रंप की पर्सनल फ्लाइट के बारे में पूरी सच्चाई जानते हैं।
Donald Trump Plane Safety: किस प्लेन से उड़ते है ट्रंप?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिस विमान से चलते हैं, उसे एयरफोर्स वन कहा जाता है। यह एक बोइंग 747-200B सीरीज का विमान होता है, जिसे सैन्य भाषा में VC-25A कहा जाता है. इसकी खासियत और तकनिकी के कारण इसे आसमान का व्हाइट हाउस कहा जाता है।
Donald Trump Personal Plane: विमान के बारे में कुछ अनकही सच्चाईयां
- विमान के अंदर बहुत जगह – Air Force One में करीब 4,000 वर्ग फुट का एरिया होता है, जिसमें जरूरत पड़ने पर फुटबॉल जैसे खेल भी खेले जा सकते हैं।
- राष्ट्रपति के लिए विशेष सुईट – विमान में राष्ट्रपति का अलग पर्सनल सुईट और निजी कार्यालय मौजूद होता है।
- मीटिंग और रणनीति कक्ष – अहम बैठकों और फैसलों के लिए विमान में डेडिकेटेड मीटिंग रूम बनाया गया है।
- चलता-फिरता अस्पताल – आपात स्थिति में प्लेन को तुरंत ऑपरेशन थिएटर में बदला जा सकता है, साथ ही डॉक्टरों की टीम हमेशा तैनात रहती है।
- सुरक्षा एजेंसियों के लिए अलग व्यवस्था – अमेरिकी सुरक्षा सलाहकारों और सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के लिए विमान में अलग से विशेष स्थान होता है।
हमले में भी नहीं होगा ट्रंप के विमान पर कोई असर?
- एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम
Air Force One में मिसाइल को चकमा देने और उन्हें निष्क्रिय करने की आधुनिक तकनीक लगी होती है। - परमाणु हमले से बचाव की क्षमता
यह विमान न्यूक्लियर धमाके की रेडिएशन वेव और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स (EMP) से सुरक्षित बनाया गया है। - हाई-टेक कम्युनिकेशन सिस्टम
हमले के दौरान भी राष्ट्रपति जमीन, सेना और परमाणु कमांड से सीधे संपर्क में रह सकते हैं। - मजबूत और बुलेटप्रूफ बॉडी
विमान का ढांचा आम विमानों से कहीं ज्यादा मजबूत होता है, ताकि विस्फोट या हमले का असर कम हो। - फाइटर जेट सुरक्षा घेरा
जरूरत पड़ने पर Air Force One के साथ लड़ाकू विमान उड़ते हैं, जो किसी भी खतरे को तुरंत खत्म कर सकते हैं।
Donald Trump Air Force 1 Plane Price: विमान की कीमत जान चौंक जाएंगे आप?
ट्रंप जिस Air Force One विमान से उड़ते हैं, उसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस सुपर-सिक्योर विमान की अनुमानित लागत ₹32,000 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। इसमें एंटी-मिसाइल सिस्टम, न्यूक्लियर अटैक से सुरक्षा और हाई-टेक कम्युनिकेशन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
ALSO READ: गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार. 150 अंक टूटा Sensex, इन सेक्टर का रहा शानदार प्रदर्शन
























