‘शिव के अंश से लेकर मृत्युंजय तक’, भगवान शिव से जुड़े 50+ नामों की लिस्ट, यहां देखें उनके अर्थ

Summary :

Names Inspired By Lord Shiva: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बेटे का नाम यूनिक और पावरफुल हो। ऐसे में भगवान शिव से जुड़े नामों से बेहतर नाम क्या हो सकता है। यही वजह है कि आज के समय में भी पैरेंट्स अपने बेटे का नाम महादेव से जुड़ा रखना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए lord shiva names की लिस्ट लेकर आए हैं जो पेरेंट्स की पहली पसंद बने हुए हैं। इन नामों की खासियत यह है कि ये छोटे हैं और बोलने में आसान होते हैं, तो चलिए देखते हैं, shiva names for boy के इन…

Names Inspired By Lord Shiva: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बेटे का नाम यूनिक और पावरफुल हो। ऐसे में भगवान शिव से जुड़े नामों से बेहतर नाम क्या हो सकता है। यही वजह है कि आज के समय में भी पैरेंट्स अपने बेटे का नाम महादेव से जुड़ा रखना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए lord shiva names की लिस्ट लेकर आए हैं जो पेरेंट्स की पहली पसंद बने हुए हैं। इन नामों की खासियत यह है कि ये छोटे हैं और बोलने में आसान होते हैं, तो चलिए देखते हैं, shiva names for boy के इन दिव्य नामों की खास लिस्ट और उनके अर्थ।

Names Inspired By Lord Shiva: भगवान शिव से जुड़े लड़कों के नाम

lord shiva names
lord shiva names (Source: social media)

1. अयांश – शिव का अंश
2. शिवंश – शिव का अंश
3. अद्वैत – अद्वितीय (अनोखा)
4. ईशान – उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी, शिव का एक रूप
5. रुद्र- शिव का उग्र रूप
6. अथर्व – ज्ञान के ज्ञाता
7. अनिकेत – जो पूरे संसार का स्वामी हो
8. अमेय – जिसकी कोई सीमा न हो
9. रिधान – खोजकर्ता
10. शिवाय – भगवान शिव को समर्पित
11. आदियंत – आदि से अंत तक
12. कैलाश – वह पर्वत जहाँ शिव निवास करते हैं
13. रुद्राक्ष – शिव का अंश (शिव के नेत्र)
14. महादेव – देवों के देव
15. सोमेश – चंद्रमा के स्वामी
16. प्रणव – पवित्र ध्वनि ‘ॐ’
17. विहान – सुबह का समय
18. नमन – नमन करना (अभिवादन)
19. अक्षत – जिसे नष्ट न किया जा सके
20. ओमकार – ॐ की ध्वनि

names related to shiva
names related to shiva (Source: AI)

21. ऋत्विक – शिव का एक रूप
22. व्योम – आकाश
23. हार्दिक – दिल से (शिव का प्रेमी)
24. अरिहंत – दुश्मनों का नाश करने वाला
25. त्रयंबक – तीन आँखों वाले
26. नीलकंठ – जिनका गला नीला हो
27. त्रिशूलिन – जो त्रिशूल धारण करते हैं
28. गंगाधर – गंगा को धारण करने वाले
29. चंद्रशेखर – जिनके सिर पर चंद्रमा हो
30. जटाधर – जटाएं रखने वाले
31. दिगंबर – आकाश ही जिनका वस्त्र हो
32. गिरीश – पर्वतों के राजा
33. पशुपति – सभी जीवों के स्वामी
34. मृत्युंजय – मृत्यु पर विजय पाने वाले
35. सर्वज्ञ – सब कुछ जानने वाले
36. पिनाकिन – जो धनुष धारण करते हैं
37. अवधूत – मोह-माया से मुक्त
38. भव – अस्तित्व/सृष्टि
39. शंभू – सुख देने वाले
40. शंकर – कल्याण करने वाले

shiv name list
shiv name list (Source: social media)

41. आशुतोष – जो शीघ्र प्रसन्न हो जाएं
42. भैरव – डरावना (नकारात्मकता दूर करने वाले)
43. अमरनाथ – अमरता के स्वामी
44. विश्वनाथ – ब्रह्मांड के स्वामी
45. केदार – शक्तिशाली
46. उमेश – देवी उमा (पार्वती) के पति
47. रुद्रन – शिव से संबंधित
48. व्योमकेश – जिनके बाल आकाश की तरह हों
49. नटराज – नृत्य के राजा
50. सदाशिव – हमेशा शुद्ध रहने वाले
51. अघोर – जो डरावना न हो
52. दक्ष – सक्षम/कुशल
53. लोकेश – संसार के स्वामी
54. मन्यु – क्रोध (बुराई के प्रति)
55. प्रजेश – जीवों के राजा
56. वरद – वरदान देने वाले
57. अनिक – सेना/शक्ति
58. शर्वा – सब कुछ नष्ट करने वाले (बुराई को)
59. हर – कष्टों को हरने वाले
60. अचल – स्थिर/मजबूत

Also Read: ‘V’ अक्षर से शुरू होने वाले Hindu Baby Girls के 50+ Unique Names, यहां देखें नाम और उनके अर्थ

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।