Free LPG Cylinders Scheme: दिल्ली वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। होली के मौके पर दिल्ली सरकार राज्य के गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने जा रही है। इसके अंतर्गत होली और दिवाली के मौके पर लाभार्थी परिवारों को एक-एक मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इस संबंध में एक अहम प्रस्ताव को 20 जनवरी, मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी गई है।
कैबिनेट बैठक में इस योजना के खाके पर चर्चा हुई और इसे लागू करने की मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत राशन कार्ड रखने वाले EWS परिवारों की महिलाओं को होली और दीपावली के दौरान फ्री गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे महंगाई के दौर में गरीब परिवारों को थोड़ी राहत मिलेगी।
Delhi Government Free LPG Scheme: होली और दीपावली पर फ्री रसोई गैस सिलेंडर

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र में होली और दीपावली के अवसर फ्री रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। इसके साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सालभर 500 रुपये प्रति सिलेंडर की रियायती दर पर गैस देने का भी वादा किया था। सत्ता में आने के बाद, सरकार ने इस योजना को अपने पहले 100 दिनों की प्रमुख योजनाओं में शामिल किया।
Free LPG Cylinder For Poor Households: राशन कार्ड के आधार पर लाभार्थियों की पहचान
सूत्रों के मुताबिक, इस योजना को लागू करने पर सरकार को लगभग 300 करोड़ रूपये का खर्च आने की उम्मीद है। अधिकारीयों का कहना है कि लाभार्थियों की पहचान राशन कार्ड के आधार पर की जाएगी, ताकि योजना का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे और किसी तरह की कोई गड़बड़ी न की जाएं।
Holi Free LPG Cylinder Scheme: चुनावी वादों का हिस्सा है ये योजना

भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद अपने कई चुनावी वादों को पूरा किया है। इनमें दिल्ली में केंद्र की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना का लागू होना और जरूरतमंदों को महज 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन खोलना शामिल है। सरकार का कहना है कि मुफ्त गैस सिलेंडर योजना भी इसी दिशा में एक अहम कदम है।
Delhi News Today: EWS परिवारों की महिलाओं को राहत

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो दिल्ली में होली और दिवाली पर ईडब्ल्यूएस परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर मिल सकता है। इससे त्योहार के मौके पर गरीब परिवारों का खर्च कम होगा और रसोई का बजट संभालना थोड़ा आसान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के कई इलाकों में 21–22 जनवरी को नहीं आएगा पानी? DJB ने बताई वजह, जानें कहीं आपके एरिया का नाम तो नहीं





















