Zakir Khan के एक शो की कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश, जानें कॉमेडियन ने क्यों छोड़ा स्टैंडअप

Zakir Khan Net Worth In Rupees

Zakir Khan Net Worth In Rupees: स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अपने ह्यूमर की वजह से अक्सर लोगों की तारीफ बटोरते हैं. वो आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ इंटरैक्ट करते हुए भी नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने हैदराबाद में अपने शो के दौरान लाइव टूर से लंबे समय तक ब्रेक लेने की घोषणा की है. जिसके बाद ज़ाकिर खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं, लेकिन आप क्या ये बात जानते हैं कि जाकिर खान अपने एक लाइव टूर के कितने पैसे लेते हैं और उनकी टोटल नेटवर्थ कितनी है. अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.

Zakir Khan Income: जाकिर खान छोड़ेंगे कॉमेडी?

Zakir Khan Net Worth In Rupees
Zakir Khan Net Worth In Rupees (Source: Social Media)

जाकिर खान (Zakir Khan) की टीम के अनुसार, कॉमेडियन ने स्वास्थ्य समस्याओं और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए लाइव परफॉर्मेंस से लंबी अवधि के लिए, कथित तौर पर 2030 तक, ब्रेक लेने का फैसला किया है. ज़ाकिर ने मंगलवार दोपहर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने ब्रेक का संकेत दिया था. दुबई पहुंचने के बाद, उन्होंने एक और अपडेट पोस्ट करके पुष्टि की कि यह निर्णय अंतिम है.

Zakir Khan Live Show Income: जाकिर खान बने न्यूयॉर्क शहर में हिंदी भाषा का शो करने वाले पहले भारतीय

Zakir Khan Net Worth In Rupees
Zakir Khan Net Worth In Rupees (Source: Social Media)

उन्होंने लिखा, “20 जून तक हर शो एक उत्सव है। इस बार मैं कई शहरों में नहीं आ पाऊंगा, इसलिए कृपया थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करें और शो देखने आएं. आपके प्यार के लिए धन्यवाद”. आपको बता दें कि पिछले साल जाकिर खान ने न्यूयॉर्क शहर के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी भाषा का शो करने वाले पहले भारतीय हास्य कलाकार बनकर इतिहास रच दिया था.

Zakir Khan Net Worth In Rupees: कितना कमाते हैं जाकिर खान

Zakir Khan Net Worth In Rupees
Zakir Khan Net Worth In Rupees (Source: Social Media)

ज़ाकिर खान को पहली बार 2012 में कॉमेडी सेंट्रल के इंडियाज़ बेस्ट स्टैंड-अप प्रतियोगिता जीतने के बाद पॉपुलैरिटी मिली थी. वहीं अगर बात करें जाकिर खान के पर्सनल लाइफ की तो उनका जन्म इंदौर में हुआ था, लेकिन उनका परिवार राजस्थान से है.

उनके दादा, उस्ताद मोइनुद्दीन खान, सारंगी वादक थे और उनके पिता संगीत शिक्षक के रूप में काम करते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जाकिर खान की कुल संपत्ति कथित तौर पर 26.6 करोड़ रुपये की है और वो अपने हर एक शो का 10 लाख रूपये चार्ज करते हैं. इसी के साथ यूट्यूब से भी उनकी कमाई 15 से 20 लाख तक हो जाती है और ब्रेंड एंडोर्समेंट कर के वो करीब 1 से 2 करोड़ रूपये कमाते हैं.

Read More: Ajaz Khan का MMS देखकर भड़के फैंस, इस इन्फ्लुएंसर के साथ भी एक्टर बनाना चाहते थे रिश्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।