Diwali in White House: व्हाइट हाउस में जले दीपक, ट्रंप ने मनाई दिवाली, PM Modi को बताया महान दोस्त

Summary :

Diwali in White House: भारत देश में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया है वहीं दिवाली की धूम अमेरिका तक देखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महान व्यक्ति बताया और कहा कि वह भारत के लोगों से प्यार करते हैं। बता दें कि दिवाली के इस कार्यक्रम में अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा, भारत में नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, FBI निदेशक काश पटेल और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड शामिल हुए। भारतीय समुदाय के प्रमुख व्यापारिक नेता भी इस…

Diwali in White House: भारत देश में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया है वहीं दिवाली की धूम अमेरिका तक देखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महान व्यक्ति बताया और कहा कि वह भारत के लोगों से प्यार करते हैं। बता दें कि दिवाली के इस कार्यक्रम में अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा, भारत में नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, FBI निदेशक काश पटेल और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड शामिल हुए। भारतीय समुदाय के प्रमुख व्यापारिक नेता भी इस समारोह में शामिल हुए।

Diwali in White House: विजय में विश्वास का प्रतीक

Diwali in White House
Diwali in White House (source: social media)

ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में दीया जलाया और इसे अंधकार पर प्रकाश की विजय में विश्वास का प्रतीक बताया और भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने बताया कि यह अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत है। दिवाली के दौरान, उत्सव मनाने वाले लोग शत्रुओं के प्रभाव, बाधाओं के निवारण और बंदियों की मुक्ति की प्राचीन कथाओं को याद करते हैं। दीये की लौ की चमक हमें ज्ञान के मार्ग पर चलने, लगन से काम करने और अपने अनेक आशीर्वादों के लिए सदैव धन्यवाद देने की याद दिलाती है।

India US Trade Deal

ट्रंप ने कार्यक्रम में कहा कि मैं भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और PM मोदी से बात भी की और बताया कि बातचीत बहुत अच्छी रही। हमने व्यापार के बारे में बात की, वह इसमें बहुत रुचि रखते हैं। हालांकि हमने कुछ समय पहले इस बारे में बात की थी कि पाकिस्तान के साथ कोई युद्ध नहीं होना चाहिए। इसमें व्यापार भी शामिल था, इसलिए मैं इस बारे में बात कर पाया। और हमारा पाकिस्तान और भारत के साथ कोई युद्ध नहीं है। यह बहुत-बहुत अच्छी बात है।

Diwali in America: 50 लाख से अधिक प्रवासी

Diwali in America
Diwali in America (source: social media)

भारतीय राजदूत ने दिवाली के त्यौहार के अवसर पर व्हाइट हाउस खोलने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री और आपके प्रियजनों को, विशेष रूप से अमेरिका में 50 लाख से अधिक प्रवासी भारतीयों को, दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ और अंत में एक कामना करता हूँ, जो हम दिवाली पर करते हैं। हम कामना करते हैं कि दिवाली का प्रकाश आपकी सफलता और भारत की शक्ति पर चमकता रहे।

ALSO READ: दिवाली पर फिर जल बैठा पाकिस्तान! अपनी इस नाकामी के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।