मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 मई को समाप्त सप्ताह में लगातार तीन सप्ताह की बढ़त खोता हुआ 2.06 अरब डॉलर घटकर 417.99 अरब डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरी साप्ताहिक वृद्धि दर्ज करता हुआ 10 मई को समाप्त सप्ताह में 1.37 अरब डॉलर बढ़कर 27 अप्रैल 2018 के बाद के उच्चतम स्तर 420.05 अरब डॉलर पर रहा था।
इससे पहले तीन मई को समाप्त सप्ताह में यह 17.19 करोड़ डॉलर बढ़कर 418.68 अरब डॉलर पर और 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 4.37 अरब डॉलर बढ़कर 418.51 अरब डॉलर पर रहा था। इस बार विदेशी मुद्रा भंडार 1.37 अरब डॉलर बढ़कर 27 अप्रैल 2018 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार, 17 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.03 अरब डॉलर घटकर 390.19 अरब डॉलर पर आ गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 23.02 अरब डॉलर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.69 करोड़ डॉलर घटकर 3.33 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 98 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.44 अरब डॉलर पर आ गया।


Download Android App
Download iOS App



