Gold Rate Today: सोना-चांदी का गिरा भाव, सोना 90 हजार तक पहुंचने की संभावना

Summary :

प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में भारी कमी

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है, जिससे निवेशकों के लिए यह आकर्षक विकल्प बन गया है। वर्तमान में 24 कैरेट सोने का भाव 93,920 रुपये प्रति दस ग्राम है और चांदी की कीमत 94,572 रुपये प्रति किलोग्राम है। सोने की कीमत 90 हजार रुपये तक गिरने की संभावना है, जिससे यह वित्त वर्ष 2025 का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला परिसंपत्ति वर्ग बन सकता है।

सोने और चांदी की कीमतोंं में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है एक समय में सोने तेजी से 1 लाख रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया था लेकिन अब सोने की चमक फिकी पड़ने लगी है। सोने और चांदी के भाव तेजी से गिर रहे है। एक समय में सोना का भाव एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया था लेकिन अब सोने का भाव 92 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया है। आज 16 मई 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव 93,920 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी की कीमत 94,572 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है।

निवशकों की पहली पसंद

सोने की कीमत लगातार बढ़ने के साथ ही माना जा रहा था कि सोने का भाव 1.50 लाख रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच जाएगा लेकिन अब सोने की कीमत में गिरावट दर्ज होने के बाद माना जा रहा है कि सोने की कीमत 90 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकती है। बता दें कि सोने के भाव गिरने के साथ ही यह निवशकों की पहली पसंद बन चुका है क्योंकि सोने में जारी उतार चढ़ाव निवशकों को अच्छा रिटर्न दे रहा है। जिससे वित्त वर्ष 2025 में सोना सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला परिसंपत्ति वर्ग बन गया है।

अप्रैल में भारत का निर्यात 12.7% बढ़ा, आयात 15.7% बढ़ा

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

सोने की कीमतों में गिरावट के साथ ही अलग अलग शहरों के सर्राफा बाजार में सोने की अलग कीमत तय की जाती है। जानते है आपके प्रमुख शहरों में सोने की आज क्या कीमत है

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 94,070 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 86,240 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 93,920 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 86,090 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 93,920 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 86,090 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 93,920 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 86,090 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 94,070 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 86,240 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

नोएडा में 24 कैरेट सोने का भाव 94,070 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 86,240 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 93,920 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 86,090 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।