सोना-चांदी खरीदने से पहले आज के भावों के बारे में जानना आवश्यक है। यदि आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं या सोने में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है। BankBazaar.com के अनुसार, आज 1 जनवरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 7,190 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 7,550 रुपये है।
गए सोना-चांदी के भाव
नए साल के पहले दिन सर्राफा बाजार से अच्छी खबर सामने आई है। यूपी के वाराणसी में 1 जनवरी बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। बाजार खुलने के साथ सोना 450 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ। वहीं, बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में भी 1900 रुपए प्रति किलो की बड़ी कमी आई है। बता दें कि सोने-चांदी की कीमतें हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती हैं।
24 कैरेट सोने की कीमत 450 रुपए गिरावट
वाराणसी सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 450 रुपए टूटकर 77710 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 31 दिसंबर को इसका भाव 78160 रुपए था। वहीं, बात 22 कैरेट सोने के कीमत की करें, तो बाजार में उसकी कीमत में भी 410 रुपए लुढ़कर 71250 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसके पहले इसका भाव 71660 रुपए था।
340 रुपए सस्ता हुआ 18 कैरेट का भाव
इन सब के अलावा बात 18 कैरेट सोने की करें तो बुधवार को बाजार में उसकी कीमत 240 रुपए गिरने के बाद 58290 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके पहले 31 दिसंबर को इसका भाव 58630 रुपए था। बता दें कि सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। इसके खरीदते समय हॉलमार्क भी देखना चाहिए।
चांदी में बड़ी गिरावट
सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें, तो बुधवार को उसकी कीमत में 1900 रुपए प्रति किलो की बड़ी गिरावट आई है। जिसके बाद बाजार में चांदी का भाव 90400 रुपए प्रति किलो हो गया। इसके पहले 31 दिसंबर को इसकी कीमत 92300 रुपए थी।


Download Android App
Download iOS App





