Gold Price Today 17 May 2026: रविवार को सस्ता हुआ सोना-चांदी! यहां जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Summary :

Gold Price Today 17 May 2026: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी कि एक साल तक सोने की खरीदारी कम करें। उनका कहना था कि इससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार और आयात दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके बाद से केंद्र सरकार ने सोना, चांदी और अन्य कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया, जो पहले 6 प्रतिशत था। आज 17 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।…

Gold Price Today 17 May 2026: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी कि एक साल तक सोने की खरीदारी कम करें। उनका कहना था कि इससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार और आयात दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

इसके बाद से केंद्र सरकार ने सोना, चांदी और अन्य कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया, जो पहले 6 प्रतिशत था। आज 17 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोना करीब 4,580 रुपये महंगा हो गया है। आइए जानते हैं, आज क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव।

Gold Price: दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत (गुडरिटर्न के अनुसार)

ग्राम आज का भाव
1 ग्राम ₹ 11,785
8 ग्राम ₹ 94,280
10 ग्राम ₹ 1,17,850
100 ग्राम ₹ 11,78,500

Gold Rate Today 17 May: आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)

Gold Price Today 17 May 2026
Gold Rate Today 17 May (Image- Social Media)
शहर (City) 22 कैरेट 24 कैरेट
नई दिल्ली (Delhi) ₹1,44,000 ₹1,57,080
जयपुर (Jaipur) ₹1,44,000 ₹1,57,080
मुंबई (Mumbai) ₹1,43,850 ₹1,56,930
भोपाल (Bhopal) ₹1,43,900 ₹1,56,980
चेन्नई (Chennai) ₹1,47,500 ₹1,60,910
लखनऊ (Lucknow) ₹1,44,000 ₹1,57,080
अहमदाबाद (Ahmedabad) ₹1,43,900 ₹1,56,980
हैदराबाद (Hyderabad) ₹1,43,850 ₹1,56,930
चंडीगढ़ (Chandigarh) ₹1,44,000 ₹1,57,080
कोलकाता (Kolkata) ₹1,43,850 ₹1,56,930

Silver Rate Today 17 May: आज का सिल्वर रेट

Gold Price Today 17 May 2026
Silver Rate Today 17 May (Image- Social Media)
शहर 1 किग्रा
दिल्ली ₹2,80,000
मुंबई ₹2,80,000
जयपुर ₹2,80,000
पुणे ₹2,80,000
कोलकाता ₹2,80,000
अहमदाबाद ₹2,80,000
पटना ₹2,80,000
लखनऊ ₹2,80,000
लुधियाना ₹2,80,000
मेरठ ₹2,80,000

Gold Silver Rate High Reason: सोने-चांदी के भाव में उतार चढ़ाव

सोने और चांदी में तेजी की एक वजह डॉलर इंडेक्स में कमजोरी को माना जा रहा है, जो कि 0.17 प्रतिशत कमजोर होकर 98.14 पर आ गया है। डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है। आमतौर पर जब भी डॉलर इंडेक्स कमजोर होता है तो सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं में मजबूती देखी जा रही है। इसी बीच PM मोदी ने एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की है और अब  कस्टम ड्यूटी भी बढ़ा दी है जिससे सोने के भाव में उछाल दर्ज किया गया है।

Also Read: Petrol Diesel Price 17 May 2026: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम! टंकी फुल कराने से पहले देखें आपके शहर में क्या है ताजा दाम

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।