Gold Silver Rate: सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया जबकि चांदी स्थिर है। 24 कैरेट सोने की कीमत 75,900 रुपए से बढ़कर 76,400 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 70,700 रुपए से बढ़कर 71,150 रुपए प्रति 10 ग्राम है। शादी के सीजन को लेकर भाव में उतार-चढ़ाव दिखेने को मिल रहा है।
बढ़ गए सोने के दाम
वेडिंग सीजन में सोने की कीमत में उठापटक की स्थिति बनी हुई है। इस हफ्ते जहां सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली तो वहीं बुधवार को ग्लोबल मार्केट में कमजोर रुख के चलते सोना-चांदी गिर गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 150 रुपये गई तो चांदी की कीमत में 500 रुपये की गिरावट आई।
सोने की कीमतों में उछाल
आज यानी 21 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 75,900 रुपए से बढ़ते हुए 76,400 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 70,700 रुपए से बढ़कर 71,150 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है. यह 59,200 रूपए से बढ़कर 59,600 रुपए प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
क्या है चांदी का भाव
भले ही सोने के भाव में बढ़ोतरी हुई हो, लेकिन चांदी के भाव में आज कोई बढ़ोतरी नहीं हुई बल्कि इसका रेट स्थिर रहा। आज भी चांदी 91,000 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इसी प्रकार, चांदी के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट भी 84,000 रूपये प्रति किलो पर स्थिर है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




