Gold Rate Today 6 Oct: दिवाली-धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, गहने बनाना हुआ मंहगा, जानें ताजा भाव

Summary :

Gold Rate Today 6 Oct: अक्टूबर में दिवाली और धनतेरस के बड़े त्यौहारों से पहले सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। इसी उछाल के साथ ही खरीदारों की मांग लगभग 25 प्रतिशत तक कम हो गई है। अगर आपने भी अपने सोने चांदी के गहने खरीदना चाहते तो सुनार के पास जाने से पहले सोने का ताजा रेट जरूर जान लें। आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,20,920 रुपये प्रति दस ग्राम है। Gold Silver Rate Today 6 Oct: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव नवरात्रि के दिनों से ही सोने चांदी की कीमतों…

Gold Rate Today 6 Oct: अक्टूबर में दिवाली और धनतेरस के बड़े त्यौहारों से पहले सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। इसी उछाल के साथ ही खरीदारों की मांग लगभग 25 प्रतिशत तक कम हो गई है। अगर आपने भी अपने सोने चांदी के गहने खरीदना चाहते तो सुनार के पास जाने से पहले सोने का ताजा रेट जरूर जान लें। आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,20,920 रुपये प्रति दस ग्राम है।

Gold Silver Rate Today 6 Oct: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

Gold Rate Today 6 Oct
Gold Rate Today 6 Oct

नवरात्रि के दिनों से ही सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। अब सर्राफा बाजार में सोने की कीमत तेजी से बढ़ रही है साथ ही मांग में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। धनतेरस और दिवाली के दिन ऐसे में लोग खूब सोना-चांदी खरीदते हैं। विस्तार से जानते है 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव।

धातु का प्रकार शुद्धता (कैरेट/999) मात्रा मूल्य (₹)
सोना 24 कैरेट 10 ग्राम ₹1,20,920
सोना 23 कैरेट 10 ग्राम ₹1,16,486
सोना 22 कैरेट 10 ग्राम ₹1,10,850
सोना 18 कैरेट 10 ग्राम ₹90,730
सोना 14 कैरेट 10 ग्राम ₹68,418
चांदी 999 1 किलो ₹1,56,000

Gold Rate Today 6 Oct: प्रमुख शहरों में सोने का भाव प्रति 10 ग्राम

Gold Rate Today 6 Oct
Gold Rate Today 6 Oct
शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,20,920 ₹1,10,850
मुंबई ₹1,20,770 ₹1,10,700
चेन्नई ₹1,20,660 ₹1,10,600
कोलकाता ₹1,20,770 ₹1,10,700
जयपुर ₹1,20,920 ₹1,10,850
लखनऊ ₹1,20,920 ₹1,10,850
चंडीगढ़ ₹1,20,920 ₹1,10,850
हैदराबाद ₹1,20,770 ₹1,10,700

Silver Rate Today 6 Oct: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव

Gold Rate Today 6 Oct
Gold Rate Today 6 Oct
शहर चांदी (999) – 1 किलो का मूल्य
मुंबई ₹1,56,000
जयपुर ₹1,56,000
दिल्ली ₹1,56,000
पटना ₹1,56,000
लखनऊ ₹1,56,000

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि। इन सभी के कारण सोने चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि सोने की कीमतों में भारी उछाल के बाद गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ALSO READ: त्यौहारी सीजन में सोने की कीमत में बंपर उछाल, गहने का डिजाइन पसंद करने से पहले जान लें ताजा रेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।