बैंकिंग शेयरों में छाई रौनक! Canara और Kotak समेत इन बैंकों के शेयरों पर डाले नजर

Summary :

Stock Market Today 06 Oct: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को सपाट हुई। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। सुबह 9:30 पर सेंसेक्स 10 अंक की मामूली गिरावट के साथ 81,196 और निफ्टी 8 अंक की बढ़त के साथ 24,902 पर था। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग शेयर बाजार को ऊपर खींचने का काम कर रहे थे। निफ्टी बैंक 187 अंक या 0.34 प्रतिशत की मजबूत बढ़त के साथ 55,776 पर था। इसके अलावा आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और सर्विसेज इंडेक्स हरे निशान में थे। दूसरी तरफ ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा…

Stock Market Today 06 Oct: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को सपाट हुई। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। सुबह 9:30 पर सेंसेक्स 10 अंक की मामूली गिरावट के साथ 81,196 और निफ्टी 8 अंक की बढ़त के साथ 24,902 पर था। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग शेयर बाजार को ऊपर खींचने का काम कर रहे थे। निफ्टी बैंक 187 अंक या 0.34 प्रतिशत की मजबूत बढ़त के साथ 55,776 पर था। इसके अलावा आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और सर्विसेज इंडेक्स हरे निशान में थे। दूसरी तरफ ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा और पीएसई लाल निशान में थे।

Stock Market Today 06 Oct: बैंकिंग शेयरों में छाई रौनक

Stock Market Today 06 Oct
Stock Market Today 06 Oct

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, इन्फोसिस और इटरनल (जोमैटो) टॉप गेनर्स थे। टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टाइटन, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और एचयूएल टॉप लूजर्स थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सपाट कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 32 अंक या 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57,527 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 30 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,908 पर था।

देखें बैंकों के शेयर प्राइस

Canara Bank Share Price
Canara Bank Share Price
Stock Name Price (INR) Change (INR) Change (%)
Yes Bank Share Price 21.97 +0.12 +0.55%
Canara Bank Share Price 125.98 +0.080 +0.064%
Kotak Bank Share Price 2,138.40 +37.90 +1.80%
Axis Bank Share Price 1,209.20 +28.20 +2.39%
Tata Investment Share Price 10,062.00 +60.00 +0.60%
Vodafone Idea Share Price 8.66 -0.16 -1.81%
Netweb Technologies Share Price 4,273.90 -38.00 -0.88%
Kalyan Jewellers Share Price 481.20 -11.10 -2.26%
PC Jeweller Share Price 13.35 -0.060 -0.45%
Bajaj Housing Finance Share Price 111.75 +0.24 +0.22%

Expert Opinion

बाजार के जानकारों का कहना है कि विकास को प्रोत्साहित करने वाली मौद्रिक नीति से उत्पन्न निवेशकों के सकारात्मक सेंटीमेंट को निरंतर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वित्त वर्ष 27 के लिए विकास और कॉर्पोरेट आय पर सकारात्मक खबरों से यह स्थिति बनी रह सकती है।

ये भी पढ़ें- Gold Rate Today 6 Oct: दिवाली-धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, गहने बनाना हुआ मंहगा, जानें ताजा भाव

Neha Singh