Good News! बजट से पहले चांदी 1 लाख सस्ती, सोना भी फिसला… जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Summary :

Gold Silver Crash: सोने-चांदी की कीमतों में आ रही रही तेजी थम गई है। एक ही दिन में चांदी का भाव 1 लकह रूपये से ज्यादा टूट गया है, तो वहीं सोने को भी झटका लगा है। बजट से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,69,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मुंबई में सोने की कीमत 1,69,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत अब 5,087.73 डॉलर प्रति औंस है। डॉलर की मजबूती, कमजोर वैश्विक रुझान और निवेशकों के…

Gold Silver Crash: सोने-चांदी की कीमतों में आ रही रही तेजी थम गई है। एक ही दिन में चांदी का भाव 1 लकह रूपये से ज्यादा टूट गया है, तो वहीं सोने को भी झटका लगा है। बजट से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,69,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मुंबई में सोने की कीमत 1,69,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत अब 5,087.73 डॉलर प्रति औंस है। डॉलर की मजबूती, कमजोर वैश्विक रुझान और निवेशकों के मुनाफा लेने की वजह से सोना गिर गया। आइए जानते हैं, गिरावट के बाद सोने-चांदी का क्या है ताजा भाव।

Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Gold Per 10 ग्राम)

Gold Silver Crash
Gold Rate Today (Image- Social Media)
शहर 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली ₹1,55,240 ₹1,69,340
लखनऊ ₹1,55,240 ₹1,69,340
मुंबई ₹1,55,090 ₹1,69,190
भोपाल ₹1,55,140 ₹1,69,240
जयपुर ₹1,55,240 ₹1,69,340
हैदराबाद ₹1,55,090 ₹1,69,190
चंडीगढ़ ₹1,55,240 ₹1,69,340
अहमदाबाद ₹1,55,140 ₹1,69,240
कोलकाता ₹1,55,090 ₹1,69,190
चेन्नई ₹1,55,090 ₹1,69,190

Silver Rate Today 31 Jan: इन शहरों में क्या है चांदी के ताजा भाव (गुडरिटर्न्स के मुताबिक)

Gold Silver Crash
Silver Rate Today 31 Jan (Image- Social Media)
शहर 1 किग्रा (₹)
मुंबई ₹3,50,000
मेरठ ₹3,50,000
दिल्ली ₹3,50,000
पुणे ₹3,50,000
लुधियाना ₹3,50,000
लखनऊ ₹3,50,000
अहमदाबाद ₹3,50,000
पटना ₹3,50,000
कोलकाता ₹3,50,000
जयपुर ₹3,50,000

Gold Silver Crash: सोने-चांदी की कीमतों में क्यों आई बड़ी गिरावट?

Gold Silver Crash
Gold Silver Crash (Image- Social Media)

सोना-चांदी की कीमतें पहले तेजी से बढ़ी थीं, और एक्सपर्ट्स पहले ही कह रहे थे कि अब ये गिर सकती हैं। शुक्रवार को उनकी बात सच साबित हुई। इस गिरावट के पीछे कई कारण हैं। सोना और चांदी के दाम अचानक गिर गए। इसका मुख्य कारण यह था कि निवेशकों ने अच्छे मुनाफे के बाद अपने प्रॉफिट को बुक करना शुरू कर दिया। यानी उन्होंने सोना और चांदी बेचना शुरू कर दिया, जिससे दाम नीचे आ गए।

  • डॉलर मजबूत हुआ- जब डॉलर की कीमत बढ़ती है, तो सोना और चांदी खरीदना महंगा हो जाता है, इसलिए लोग कम खरीदते हैं।
  • US Treasury की यील्ड बढ़ी- सुरक्षित बॉन्ड में ज्यादा रिटर्न मिलने लगा, तो निवेशक सोना-चांदी छोड़कर बॉन्ड में पैसा लगाने लगे।
  • ग्लोबल और US के न्यूज़ इफेक्ट्स- ट्रंप के बयान और US Fed में बदलाव की खबरों ने भी दामों पर दबाव डाला।

Gold Silver Rate Today 31 Jan: कैसे पता करें लेटेस्ट रेट?

Gold Silver Crash
Gold Silver Rate Today 31 Jan (Image- Social Media)

ध्यान रखें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आप अपने मोबाइल पर भी सोने का रिटेल प्राइस आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल दें और आपके फोन पर तुरंत मैसेज आ जाएगा। SMS के जरिए आपको सोने के दाम की पूरी जानकारी भेज दी जाती है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price 31 Jan: बजट से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें सस्ता हुआ या महंगा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।