Petrol Diesel Price 31 Jan: हर दिन की तरह आज 31 जनवरी 2026 शनिवार को सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कीं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना जारी की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। भारत 1 फरवरी, रविवार को अपना सालाना बजट पेश करेगा। बजट से पहले फ्यूल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को रहा है। तो आइए जानते हैं, आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा।
Petrol Diesel News: देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

| शहर | पेट्रोल | डीजल |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| मुंबई | 104.21 | 92.15 |
| लखनऊ | 94.69 | 87.80 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
| पुणे | 104.04 | 90.57 |
| बेंगलुरु | 102.92 | 89.02 |
| पटना | 105.58 | 93.80 |
| अहमदाबाद | 94.49 | 90.17 |
| इंदौर | 106.48 | 91.88 |
| चेन्नई | 100.75 | 92.34 |
| सूरत | 95.00 | 89.00 |
| नासिक | 95.50 | 89.50 |
CNG Rate Today: देखे CNG के लेटेस्ट रेट

| शहर | दाम (₹) |
|---|---|
| नई दिल्ली | ₹77.09 |
| मुंबई | ₹77.00 |
| चेन्नई | ₹91.50 |
| बैंगलोर | ₹89.50 |
| हैदराबाद | ₹96.00 |
| भरतपुर | ₹92.00 |
| देवास | ₹96.00 |
| फिरोजाबाद | ₹93.35 |
| मथुरा | ₹93.35 |
| मेरठ | ₹86.05 |
| रेवाड़ी | ₹82.70 |
| सोनीपत | ₹86.60 |
| एनसीआर | ₹77.09 |
Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई दोनों में उछाल के कारण भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की संभावना ज्यादा है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की मामूली बढ़ोतरी भी देश में ईंधन की कीमतों पर असर डाल सकती है।
Petrol Diesel Rate: कैसे तय होती हैं कीमतें?

भारत में पेट्रोल और डीजल की दरें तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा हर दिन तय की जाती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, विदेशी मुद्रा विनिमय दर, केंद्रीय और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए कर, और डीलर के मुनाफे को ध्यान में रखकर कीमतें निर्धारित करती हैं। हर राज्य का टैक्स ढांचा अलग होता है, इसलिए एक ही दिन में देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें: Delhi-UP समेत 8 राज्यों में बारिश की चेतावनी, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें ताजा वेदर अपडेट


Download Android App
Download iOS App




