सोने-चांदी की दामों में बड़ी गिरावट! गोल्ड 3,726 तो सिल्वर 10,549 रुपए हुआ सस्ता

Summary :

Gold Silver Price Update: दिवाली के बाद सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 22 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का भाव 3,726 रुपये घटकर 1,23,907 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह चांदी के दाम भी 10,549 रुपये घटकर 1,52,501 रुपये प्रति किलो पर आ गए। सोने की कीमतें अपने अब तक के उच्चतम स्तर से 5,677 रुपये कम हो गई हैं, जबकि चांदी भी अपने रिकॉर्ड हाई से 25,599 रुपये सस्ती हो गई है। Gold Silver Price Update: अगस्त 2020 के बाद सोने में सबसे बड़ी…

Gold Silver Price Update: दिवाली के बाद सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 22 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का भाव 3,726 रुपये घटकर 1,23,907 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह चांदी के दाम भी 10,549 रुपये घटकर 1,52,501 रुपये प्रति किलो पर आ गए। सोने की कीमतें अपने अब तक के उच्चतम स्तर से 5,677 रुपये कम हो गई हैं, जबकि चांदी भी अपने रिकॉर्ड हाई से 25,599 रुपये सस्ती हो गई है।

Gold Silver Price Update: अगस्त 2020 के बाद सोने में सबसे बड़ी गिरावट

मंगलवार को सोने की कीमतों में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जो पिछले पांच वर्षों में एक दिन में आई सबसे बड़ी कमी है। यह गिरावट अगस्त 2020 के बाद सबसे बड़ी है। ज्वेलर्स का मानना है कि कीमतों में आई इस कमी का फायदा ग्राहक उठा रहे हैं। इसके चलते आभूषण की बिक्री में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

Gold Silver Price Update
Gold Silver Price Update (credit-sm)

Gold and Silver Prices: शादी-ब्याह के लिए बढ़ी खरीदारी

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद खरीदारी का दौर फिर से तेज हो गया है। खासकर शादी और ब्याह के मौसम को ध्यान में रखते हुए लोग इस मौके का फायदा उठा रहे हैं। कोठारी ब्रदर्स के एम कोठारी का कहना है कि घरेलू बाजार में सोना और चांदी की सप्लाई लंदन बैंक से होती है, जो धनतेरस और दिवाली के पहले कुछ समय के लिए कम हो गई थी। इसी वजह से कीमतें बढ़ी थीं। लेकिन अब सप्लाई सामान्य हो गई है, जिससे कीमतों में गिरावट आई है और लोग आभूषण खरीदने लगे हैं।

Gold and Silver Prices Decreased: दिवाली के बाद कीमतों में गिरावट के कारण

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी विभाग के रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के मुताबिक, सोने की कीमतें 132,294 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर से गिरकर 1,23,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं, जो लगभग 4,000 रुपये यानी 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। यह गिरावट मुख्य रूप से निवेशकों द्वारा मुनाफा निकालने की वजह से आई है। इस साल सोने ने करीब 60 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है, जो अन्य निवेश विकल्पों की तुलना में बेहतर रहा है। इसके अलावा, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार संबंधों में सुधार के संकेत और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता की सकारात्मकता ने भी सोने की कीमतों को नीचे लाने में मदद की है।

Gold Silver Price Update
Gold Silver Price Update (credit-sm)

भविष्य में सोने की कीमतों का रुख

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर भविष्य में फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करता है और भू-राजनीतिक तनाव बढ़ते हैं, तो सोने की कीमतों में फिर तेजी आ सकती है। इसलिए इस समय जो गिरावट आई है, वह शादी-ब्याह के लिए सोना खरीदने का अच्छा अवसर है। साथ ही, निवेशकों को अपने निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाने और अनुशासन के साथ निवेश करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें: गोवर्धन पूजा पर सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उथलपुथल, खरीदने से पहले यहां देखें देशभर के ताजा रेट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।