सोना-चांदी धड़ाम! मिडिल ईस्ट तनाव के बीच 2 दिन में ₹10,000 से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की; जानें लेटेस्ट रेट

Summary :

Gold Silver Rate Today 24 March 2026: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने-चांदी की चमक आज फिर फीकी पड़ी है। 24 मार्च को कीमतों में तेज गिरावट ने निवेशकों और आम खरीदारों दोनों को चौंका दिया। एक तरफ जहां सोना हजारों रुपये सस्ता हुआ, वहीं चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। पिछले दो दिन में 24 कैरट सोने के भाव प्रति दस ग्राम ₹10,330 और 22 कैरट सोने के भाव ₹9460 सस्ते हुए हैं। इससे पहले एक दिन…

Gold Silver Rate Today 24 March 2026: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने-चांदी की चमक आज फिर फीकी पड़ी है। 24 मार्च को कीमतों में तेज गिरावट ने निवेशकों और आम खरीदारों दोनों को चौंका दिया। एक तरफ जहां सोना हजारों रुपये सस्ता हुआ, वहीं चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है।

पिछले दो दिन में 24 कैरट सोने के भाव प्रति दस ग्राम ₹10,330 और 22 कैरट सोने के भाव ₹9460 सस्ते हुए हैं। इससे पहले एक दिन की स्थिरता से पहले लगातार चार दिनों में 10 ग्राम का 24 कैरट गोल्ड ₹12,110 और 22 कैरट गोल्ड ₹11,100 सस्ता हुआ। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹15,100 सस्ती हुई है।

24 Carat Gold Rate Today: 24, 18, 14 कैरेट सोने की कीमत (IBJA के मुताबिक)

Gold Silver Rate Today 24 March 2026
24 Carat Gold Rate Today (Image- Social Media)
कैरेट सुबह के रेट (₹/10 ग्राम)
सोना 24 कैरेट ₹1,39,569
सोना 23 कैरेट ₹1,39,010
सोना 22 कैरेट ₹1,27,845
सोना 18 कैरेट ₹1,04,677
सोना 14 कैरेट ₹81,648

Gold Rate Today: आज का ताजा भाव

शहर 24 कैरट 22 कैरट 18 कैरट
दिल्ली ₹1,35,790 ₹1,24,490 ₹1,01,880
जयपुर ₹1,35,790 ₹1,24,490 ₹1,01,880
पटना ₹1,35,690 ₹1,24,390 ₹1,01,780
चेन्नई ₹1,39,190 ₹1,27,590 ₹1,06,390
अहमदाबाद ₹1,35,690 ₹1,24,390 ₹1,01,780
मुंबई ₹1,35,640 ₹1,24,340 ₹1,01,730
बेंगलुरु ₹1,35,640 ₹1,24,340 ₹1,01,730
हैदराबाद ₹1,35,640 ₹1,24,340 ₹1,01,730
लखनऊ ₹1,35,790 ₹1,24,490 ₹1,01,880
कोलकाता ₹1,35,640 ₹1,24,340 ₹1,01,730

Silver Rate Today 24 March: चांदी के भाव में गिरावट

Gold Silver Rate Today 24 March 2026
Silver Rate Today 24 March (Image- Social Media)
शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किग्रा
दिल्ली ₹2,299 ₹22,990 ₹2,29,900
पुणे ₹2,299 ₹22,990 ₹2,29,900
लुधियाना ₹2,299 ₹22,990 ₹2,29,900
जयपुर ₹2,299 ₹22,990 ₹2,29,900
मेरठ ₹2,299 ₹22,990 ₹2,29,900
मुंबई ₹2,299 ₹22,990 ₹2,29,900
अहमदाबाद ₹2,299 ₹22,990 ₹2,29,900
पटना ₹2,299 ₹22,990 ₹2,29,900
कोलकाता ₹2,299 ₹22,990 ₹2,29,900
लखनऊ ₹2,299 ₹22,990 ₹2,29,900

Gold Silver Rate Crash Reason: सोने चांदी के भाव में गिरावट

जंग के बीच कीमती धातुओं के रेट में उछाल दर्ज किया जाता है लेकिन खाड़ी देशों जारी जंग में भी सोने चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है औऱ कुछ ही दिनो में ही सोने चांदी का भाव क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि रुपया का टूटना, US फेड द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखना और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद सोने चांदी के भाव में भी लगातार दबाव बढ़ने के कारण कीमत क्रैश हो गई है।

ALSO READ: Middle East तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव, टंकी फुल करवाने से पहले जानें ताजा रेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।