Gold Silver Stock Market Crash: खाड़ी देशों में 23 दिन से लगातार जंग जारी है और वार-पलटवार से पूरी दुनिया संकट में नजर आ रही है। इस बीच भारत में भी जंग का असर दिखने लगा है पहले LPG की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है और अब सोने चांदी के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और कीमत क्रैश हो गई है।
वहीं शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है आज Sensex में दोपहर 12: 20 तक 1800 अंक की गिरावट औऱ Nifty में 591 अंक की गिरावट दर्ज की गई है जिससे जंग के आग की लपटों में निवशकों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होता जा रहा है।
Gold Silver Stock Market Crash: कीमतों में आज भी बड़ी गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में आज भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 5.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,359 डॉलर प्रति औंस और चांदी 6.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.08 डॉलर प्रति औंस पर था। 24 कैरेट सोने का भाव अब 1,40,170 प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं चांदी का भाव भी 2,30,000 तक पहुंच गया है।
- बढ़ती मुद्रास्फीति की चिंताओं और उच्च ब्याज दरों की उम्मीदों के चलते सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई, जबकि अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर चल रहे संघर्ष में कोई कमी आने के संकेत नहीं दिखे।
- तनाव तब और बढ़ गया जब राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज को फिर से खोलने के लिए 48 घंटे की समय सीमा दी और महत्वपूर्ण ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाकर गंभीर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।
- वहीं, तेहरान ने प्रमुख क्षेत्रीय संपत्तियों पर हमला करने और होमुर्ज को पूरी तरह से बंद करने की धमकी देकर जवाब दिया। यह संघर्ष अब लगातार चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, और जारी तनाव से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में लंबे समय तक व्यवधान की आशंका बढ़ गई है।
Stock Market Crash: निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये डूबे
भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है और निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये डूब गए है। तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला और सुबह 9:50 पर सेंसेक्स 1,409 अंक या 1.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,223 और निफ्टी 408 अंक या 1.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,705 पर कारोबार कर रहा था। आज Sensex में दोपहर तक 1800 अंक से अधिक की गिरावट औऱ Nifty में 600 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं एशियाई बाजार में भी कोहराम मचा हुआ है।
Rupee at All Time Low: रुपया पर दबाव
जंग के बीच घरेलू मुद्रा पर दबाव बना हुआ है और रुपया अब अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले 41 पैसे टूटकर 93.94 प्रति डॉलर तक पहुंच गया है। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बाद और डॉलर के मजबूत होने पर रुपया पर दबाव बन रहा है जिससे रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज बाजार में रुपया 93.84 डॉलर के मुकाबले पर खुला था और पिछले बंद के मुकाबले 41 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है।
ALSO READ: जंग के बीच क्रैश हुआ सोने का भाव, चांदी अबतक 1.92 लाख रुपये सस्ती! जानें अपने शहर का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




