बेदाग और Glowing Skin के लिए रामबाण है Neem! जानें अलग-अलग Skin Type के लिए 4 असरदार Face Pack

Summary :

Neem Face Pack: आज के समय में धूल, प्रदूषण और गलत खानपान के कारण हमारी त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे पिंपल, एक्ने, दाग-धब्बे और ऑयली स्किन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय अगर आप प्राकृतिक नुस्खों को अपनाते हैं, तो स्किन को लंबे समय तक फायदा मिलता है। नीम एक ऐसा ही प्राकृतिक औषधीय पौधा होता है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद के रूप में किया जाता रहा है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को अंदर से साफ करने और इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। रोजाना नीम फेस…

Neem Face Pack: आज के समय में धूल, प्रदूषण और गलत खानपान के कारण हमारी त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे पिंपल, एक्ने, दाग-धब्बे और ऑयली स्किन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय अगर आप प्राकृतिक नुस्खों को अपनाते हैं, तो स्किन को लंबे समय तक फायदा मिलता है। नीम एक ऐसा ही प्राकृतिक औषधीय पौधा होता है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद के रूप में किया जाता रहा है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को अंदर से साफ करने और इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। रोजाना नीम फेस पैक का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा साफ, हेल्दी और ग्लोइंग बन सकती है।

Neem Face Pack: नीम फेस पैक लगाने के फायदे

Neem Face Pack
Neem Face Pack (Source: Social Media)

1. नीम और हल्दी फेस पैक

एक बाउल में 1 चम्मच नीम पाउडर लें। फिर इसमें एक चुटकी हल्दी और जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15–20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। हल्दी और नीम दोनों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स और एक्ने को कम करने में मदद करते हैं। यह फेस पैक त्वचा को गहराई से साफ करता है और नेचुरल ग्लो देता है।

2. नीम और शहद फेस पैक

1 चम्मच नीम पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखें और साफ पानी से धो लें। शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और उसे मुलायम बनाता है। यह फेस पैक ड्राय और रफ स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है, साथ ही दाग-धब्बों को हल्का करने में भी मदद करता है।

3. नीम और दही फेस पैक

एक चम्मच नीम पाउडर में 2 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 15–20 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। यह फेस पैक त्वचा को ठंडक देता है और डलनेस को दूर करके स्किन को फ्रेश बनाता है।

4. नीम और नींबू फेस पैक

1 चम्मच नीम पाउडर में कुछ बूंदें नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10–15 मिनट के लिए छोड़ दें, थोड़ी देर बाद इसे धो लें। नींबू में मौजूद विटामिन C त्वचा को ब्राइट बनाता है और ऑयल कंट्रोल करता है। यह फेस पैक खासकर ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत फायदेमंद है और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: धूप से झुलसी Skin के लिए रामबाण! गर्मियों में Sun Tan से छुटकारा पाने के 4 Easy Home Remedies

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।