Skin Tanning Removal Tips: गर्मियों में धूप में बाहर जाने के बाद हमारी त्वचा पर टैन होना आम बात हो गई है। अक्सर तेज धूप, धूल-मिट्टी और प्रदूषण मिलकर हमारी त्वचा को डल और थकी हुई बना देता है। कितना भी स्किन केयर कर लेने से कई बार टैनिंग जल्दी नहीं हट पाती है, ऐसे में अब आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, आप स्किन टैनिंग को घर पर ही हटाकर अपनी त्वचा पर फिर से निखार ला सकते हैं। इसके लिए बस आपको हम कुछ आसान और असरदार टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से सिर्फ 3 स्टेप टैन रिमूवल टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
Skin Tanning Removal Tips: टैनिंग हटाने के घरेलु उपाय
1. आलू का रस

अगर आप भी सन टैन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कच्चे आलू को छीलकर कद्दूकस करें और फिर इसके रस को निकाल लें। अब इस रस को अपने हाथों पर लगाएं और 20- 25 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
2. हल्दी चंदन का पेस्ट

सन टैन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कच्ची पिसी हुई एक चम्मच हल्दी में, दो चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल को जरूरत के हिसाब से मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपने चेहरे और दोनों हाथों पर अच्छे से लगाएं और 5 मिनट तक अच्छे से मसाज करें। फिर 20- 25 मिनट बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें। हल्दी त्वचा की रंगत निखारने में मदद करती है और चंदन स्किन को अंदर तक हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ ठंडक पहुंचाएगा।
3. शहद और नींबू का रस

सन टैन को दूर करने के लिए शहद में नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाएं और फिर इससे अपनी त्वचा पर मसाज करें। कुछ देर बाद सूख जानें पर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
4. खीरा, नींबू और टमाटर का रस

खीरा गर्मियों में बड़ी ही आसानी से मिल जाता है, जिसे खाने से लेकर स्किन केयर तक में इस्तेमाल किया जाता है। सन टैन से छुटकारा पाने के लिए खीरे के रस में थोड़ा सा नींबू का रस और टमाटर का रस मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएं और हल्का मसाज करें। सूखने पर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




