comscore

सोने के भाव में उछाल, चांदी लुढ़का, जानें प्रमुख शहरों में आज का ताजा रेट

Gold Silver Rate Today 9 Dec

Gold Silver Rate Today 9 Dec: शादी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सोना एक बार फिर आसमान छू रहा है, जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ा रहा है। आज 9 दिसंबर 2025 को इनकी कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। कुछ दिनों से ही सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव में भारी उछाल देखा गया है, लेकिन आज सिर्फ चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,30,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,19,710 रुपये के करीब है। वहीं 9 दिसंबर 2025 की सुबह चांदी गिरकर ₹1,88,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

Gold Silver Rate Today 9 Dec

Gold Silver Rate Today 9 Dec
Gold Silver Rate Today 9 Dec
धातु / कैरेट कीमत मात्रा
सोना – 24 कैरेट ₹1,30,580 10 ग्राम
सोना – 22 कैरेट ₹1,19,710 10 ग्राम
सोना – 18 कैरेट ₹97,980 10 ग्राम
चांदी – 999 ₹1,88,900 1 किग्रा

24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Per 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
लखनऊ ₹1,30,580 ₹1,19,710 ₹97,980
जयपुर ₹1,30,580 ₹1,19,710 ₹97,980
दिल्ली ₹1,30,580 ₹1,19,710 ₹97,980
पटना ₹1,30,480 ₹1,19,610 ₹97,880
मुंबई ₹1,30,430 ₹1,19,560 ₹97,830
अहमदाबाद ₹1,30,480 ₹1,19,610 ₹97,880
पुणे ₹1,30,430 ₹1,19,560 ₹97,830
कोलकाता ₹1,30,430 ₹1,19,560 ₹97,830
मेरठ ₹1,30,580 ₹1,19,710 ₹97,980
लुधियाना ₹1,30,580 ₹1,19,710 ₹97,980

Silver Rate Today 9 December: प्रमुख शहरों में क्या है चांदी के ताजा भाव

Silver Rate Today 9 December
Silver Rate Today 9 December
शहर     चांदी कीमत प्रति किलोग्राम
लखनऊ ₹1,88,900
जयपुर ₹1,88,900
दिल्ली ₹1,88,900
पटना ₹1,88,900
मुंबई ₹1,88,900
अहमदाबाद ₹1,88,900
पुणे ₹1,88,900
कोलकाता ₹1,88,900
मेरठ ₹1,88,900
लुधियाना ₹1,88,900

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

Gold Silver Rate
Gold Silver Rate

सर्राफा बाजार में सोने  चांदी के भाव ने तेज रफ्तार पकड़ ली है और चांदी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। बता दें कि इसका मुख्य कारण रुपया का कमजोर होना माना जा रहा है। रुपये लगभग 90 रुपये प्रति डॉलर पहुंच गया है जिससे आयात महंगा हो गया है औऱ भारत सोने का बहुत बड़ा आयातक है। साथ ही कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी रुपये पर दबाव बनाया है।

How To Check Latest Gold Rate: घर बैठे सोने का लेटेस्ट रेट पता करें

ध्यान रखें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आप अपने मोबाइल पर भी सोने का रिटेल प्राइस आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल दें और आपके फोन पर तुरंत मैसेज आ जाएगा। SMS के जरिए आपको सोने के दाम की पूरी जानकारी भेज दी जाती है।

ALSO READ: सोना हुआ सस्ता, चांदी का भी गिरा भाव, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।