comscore

दिल्ली में दमघोंटू हवा, यूपी में शीतलहर का कहर; कुछ राज्यों में बारिश की संभावना

Aaj ka Mausam 09 Dec: दिसंबर की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। देशभर में कहीं शीतलहर, कहीं बर्फ़बारी और कहीं बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर बढ़ा है, वहीं दिल्ली-एनसीआर स्मॉग की चपेट में है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 09 Dec: इन शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 24°C 09°C
पटना 26°C 13°C
भोपाल 25°C 11°C
शिमला 20°C 04°C
मुंबई 32°C 23°C
जयपुर 26°C 12°C
लखनऊ 25°C 10°C
नैनीताल 21°C 07°C
कोलकाता 27°C 18°C
चेन्नई 28°C 24°C
भुवनेश्वर 27°C 15°C

Delhi Weather

Aaj ka Mausam 09 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहने की भी संभावना है। इस दौरान 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। ठंड के साथ दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार खतरे के निशान से ऊपर बनी हुई है। राजधानी दिल्ली के ज्यादातर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 320 से 370 के बीच रिकॉर्ड हुआ है, वहीं नोएडा और गाजियाबाद के कई क्षेत्रों में हालात बेहद खराब बने हुए हैं।

एरिया AQI
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 287
द्वारका सेक्टर-8 295
मथुरा रोड 271
ओखला 294
नरेला 298
आईटीओ 296
लोधी रोड 269
नजफगढ़ 281
आया नगर 258
बुराड़ी क्रॉसिंग 292

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 09 Dec
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का कहर जारी है, जिस कारण तापमान में गिरावट देखी गई। पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर ज्यादा होने लगा है। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण यहां ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और सुबह के समय कहीं-कहीं कम से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है।

Tamil Nadu And Puducherry

Aaj ka Mausam 09 Dec
Tamil Nadu And Puducherry (Image- Social Media)

तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। चेन्नई के मौसम केंद्र के अनुसार, तमिलनाडु के अंदरूनी जिलों, जैसे कावेरी डेल्टा, पश्चिमी क्षेत्र और दक्षिणी जिले में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है, और कभी-कभी बिजली गिर सकती है। पुडुचेरी और उसके आसपास के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बादलों और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में धुंध के साथ सर्दी का सितम! उत्तर भारत में घना कोहरा; देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।