दादरा और नगर हवेली में आग का कोहराम, रातों रात खाक हुआ पूरा औद्योगिक क्षेत्र!

Summary :

Fire Break out in Dadra: केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के दादरा के औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात भीषण आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, अलर्ट जारी होने के तुरंत बाद दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अग्निशमन विभाग के सहायक निदेशक अमृतलाल ने कहा कि रात करीब 10.14 बजे हमें आग लगने की घटना के बारे में सूचना मिली। Fire Break out in Dadra भीषण आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया था कुछ ही देर में आग की ऊंची ऊंची लपटों ने कोहराम मचा…

Fire Break out in Dadra: केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के दादरा के औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात भीषण आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, अलर्ट जारी होने के तुरंत बाद दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अग्निशमन विभाग के सहायक निदेशक अमृतलाल ने कहा कि रात करीब 10.14 बजे हमें आग लगने की घटना के बारे में सूचना मिली।

Fire Break out in Dadra

Fire Break out in Dadra
Fire Break out in Dadra (source: social media)

भीषण आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया था कुछ ही देर में आग की ऊंची ऊंची लपटों ने कोहराम मचा दिया , दूर से ही धुंए का गुबार और चारो तरफ आग की लपटें उठ रही थी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची और काबू पाने के लिए भरपूर कोशिश भी की लेकिन आग इतनी भयानक फैल गई थी की काबू पाना आसान नहीं था।

Dadra and Nagar Haveli Fire News

Fire Break out in Dadra
Fire Break out in Dadra (source: social media)

बताया जा रहा है कि देर रात आग लगने के बाद काबू पाने की कोशिश जारी है और इससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र को बड़ै पैमाने पर नुकसान हुआ होगा लेकिन किसी भी हताहत की सूचना नहीं है लेकिन माल का नुकासन कितना हुआ इसका अभी अंदाजा नहीं लगाया गया है। साथ ही यह आग कैसे लगी इसकी भी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। भीषण आग के बाद माना जा रहा है कि बड़े पैमाने में नुकसान हुआ होगा।

ALSO READ: ’25 से घटकर लगभग 12.5 घंटे का होगा सफर, तय करेगा 6 राज्य…’, जल्द दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस पर गश्त करते दिखेंगे वाहन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।