दिल्ली में धुंध के साथ सर्दी का सितम! उत्तर भारत में घना कोहरा; देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 08 Dec

Aaj Ka Mausam 08 Dec: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 दिसंबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई इलाकों में शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर भारत के 10 बड़े शहरों में सुबह के वक्त घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का भी अलर्ट है। इसके अलावा तमिलनाडु के कई हिस्सों में 12 दिसंबर तक हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। आइए जानते हैं, देश के और हिस्सों में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।

Aaj Ka Mausam 08 Dec: इन शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 25°C 04°C
मुंबई 31°C 24°C
पटना 25°C 12°C
जयपुर 27°C 13°C
शिमला 20°C 03°C
रांची 23°C 09°C
भोपाल 26°C 11°C
चेन्नई 28°C 24°C
लखनऊ 25°C 09°C
कोलकाता 26°C 17°C
श्रीनगर 13°C -01°C

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 08 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली शीतलहर की चपेट में आने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले सप्ताह से दिन में भी हवाएं चल सकती है। तेज हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। जिस कारण ठंड का एहसास और ज्यादा बढ़ जाएगा। दिल्ली में ठंड के साथ वायु प्रदूषण का कहर भी जारी है। आज दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 318 दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 08 Dec
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग ने 10 से 12 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी दी है। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात पर व्यापक असर देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कई जिलों कानपुर, इटावा, आगरा, टुंडला के अलावा बाराबंकी, अयोध्या, लखनऊ में घना कोहरा छा सकता है।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 08 Dec
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार के 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पटना, दरभंगा, गोपालगंज, पूर्णिया, भागलपुर, किशनगंज, गया और अररिया शामिल है। अगले एक-दो दिनों तक रात का तापमान 5 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

यह भी पढ़ें: जमने लगी दिल्ली! उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, पहाड़ों पर बर्फबारी; तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।