BJP से नहीं संभल रहा गुजरात, गलत नीतियों को उठाने पर कांग्रेस को तकलीफ़, केजरीवाल ने साधा निशाना

Summary :

Gujarat Politics News: आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया गुजरात के जामनगर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे लेकिन तभी एक व्यक्ति ने नेता पर जूता फेंक दिया जिससे पूरी जनसभा में हंगामा मच गया। इसके बाद सियासत गर्मा गई है और अरविंद केजरीवाल ने BJP और कांग्रेस पर सरकार पर जमकर निशाना साधा है और कहा कि गुजरात में 30 साल से BJP और कांग्रेस की सरकार चल रही है लेकिन इनसे गुजरात संभल नहीं रहा है। Gujarat Politics News अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में 30 साल से BJP और कांग्रेस की सरकार चल रही…

Gujarat Politics News: आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया गुजरात के जामनगर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे लेकिन तभी एक व्यक्ति ने नेता पर जूता फेंक दिया जिससे पूरी जनसभा में हंगामा मच गया। इसके बाद सियासत गर्मा गई है और अरविंद केजरीवाल ने BJP और कांग्रेस पर सरकार पर जमकर निशाना साधा है और कहा कि गुजरात में 30 साल से BJP और कांग्रेस की सरकार चल रही है लेकिन इनसे गुजरात संभल नहीं रहा है।

Gujarat Politics News

Gujarat Politics News
Gujarat Politics News (source: social media)

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में 30 साल से BJP और कांग्रेस की सरकार चल रही है। बीजेपी सरकार ने अपना पूरा मंत्रिमंडल बदला था, ये ख़ुद मानते हैं कि इनसे गुजरात संभल नहीं रहा है। चारों तरफ़ नक़ली शराब बिक रही है और नशा बढ़ गया है, जिससे लोग मर रहे हैं लेकिन यह किसान के बच्चों को जेल में डालते हैं। हम बीजेपी सरकार की ग़लत नीतियों को उठाते हैं तो कांग्रेस को तकलीफ़ होती है और वो AAP नेता गोपाल इटालिया पर हमला करते हैं।

Gopal Italia Statement

अरविंद केजरीवाल के साथ ही गोपाल इटालिया ने भी BJP पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि BJP की सरकार गुजरात में कई वर्षों से है और पार्टी ने लोगों को परेशान किया है साथ ही सरकार के खिलाफ बोलने पर भी डराया जाता है और धमकी दी जाती है। लेकिन अब AAP पार्टी के नेता गुजरात में BJP की तानाशाही से डरते नहीं है। BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP सिर्फ कागजों पर चल रही है।

Arvind Kejriwal Gujarat Visit

Arvind Kejriwal Gujarat Visit
Arvind Kejriwal Gujarat Visit (source: social media)

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर है, जहां उनका राज्य भर में कई कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम है। गुजरात दौरे पर जाने के दौरान उन्होंने कहा था कि तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात जा रहा हूं। मैं वहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा।

ALSO READ: AAP नेता गोपाल इटालिया पर फेंका जूता, मनीष सिसोदिया ने लगाया बड़ा आरोप

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।