AAP नेता गोपाल इटालिया पर फेंका जूता, मनीष सिसोदिया ने लगाया बड़ा आरोप

Summary :

Jamnagar News Today:  आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया गुजरात के जामनगर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे लेकिन तभी एक व्यक्ति ने नेता पर जूता फेंक दिया जिससे पूरी जनसभा में हंगामा मच गया और तुरंत AAP कार्यकर्ताओं ने जूते फेंकने वाले को पकड़ा औऱ जमकर पिटाई भी की। इसी बीच अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने BJP और कांग्रेस पर आरोप लगाया है और दोनों को मिलीभगत बताया है। Jamnagar News Today मनीष सिसोदिया ने इस मामले में बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि BJP और Congress दोनों ही आम आदमी पार्टी से बुरी तरह घबरा…

Jamnagar News Today:  आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया गुजरात के जामनगर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे लेकिन तभी एक व्यक्ति ने नेता पर जूता फेंक दिया जिससे पूरी जनसभा में हंगामा मच गया और तुरंत AAP कार्यकर्ताओं ने जूते फेंकने वाले को पकड़ा औऱ जमकर पिटाई भी की। इसी बीच अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने BJP और कांग्रेस पर आरोप लगाया है और दोनों को मिलीभगत बताया है।

Jamnagar News Today

Jamnagar News Today
Jamnagar News Today

मनीष सिसोदिया ने इस मामले में बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि BJP और Congress दोनों ही आम आदमी पार्टी से बुरी तरह घबरा चुके हैं कि अब हर तरह के घटियापन की हरकतों पर उतर आए हैं। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे हैरानी की बात तो ये है कि हम सवाल BJP की नाकामियों पर उठाते हैं, और दर्द कांग्रेस को होने लगता है, यही इनकी मिलीभगत का सबसे बड़ा सबूत है।

Gopal Italia News Today

मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया
मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया

मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि जामनगर में हमारे विधायक गोपाल इटालिया पर कांग्रेस गुंडों द्वारा किया गया हमला ये साफ दिखाता है कि Congress पार्टी BJP का हुकुम मानती है और इशारों पर काम करती है। जिस गोपाल इटालिया को BJP चुनाव में नहीं हरा सकी, उस बहादुर नेता पर कांग्रेस के जरिए हमला करवाकर ये कायर सोचते हैं कि हमें डराया जा सकता है?

Arvind Kejriwal News Today

जामनगर में गोपाल इटालिया पर जनसभा में जूता फेंकने के बाद सियासत गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी ने BJP औऱ कांग्रेस पार्टी पर जमकर आरोप लगाए है और कहा कि आप पार्टी के नेता न डरते हैं, न बिकते हैं, न झुकते हैं। गुजरात की जनता बदलाव का फैसला कर चुकी है। भ्रष्टाचारियों और गुंडों की ये आखिरी तड़क-भड़क है, क्योंकि गुजरात में इस बार AAP की सरकार बनना तय है।

ALSO READ: क्या है मनी लॉन्ड्रिंग केस? आज रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ सुनवाई करेगा दिल्ली कोर्ट; 58,00,00,000 रुपए से जुड़ा है पूरा मामला

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।