सैन फ्रांसिस्को : एंड्रायड निर्माताओं को अब यूरोप में गूगल को प्रति डिवाइस 40 डॉलर के शुल्क का भुगतान करना होगा, ताकि वे Google प्ले स्टोर और अन्य मोबाइल एप का इस्तेमाल कर सकें। द वर्ज में शुक्रवार को प्रकाशित रपट के मुताबिक, एप का Google मोबाइल सर्विसिस सुइट इस्तेमाल करने के लिए प्रति डिवाइस 40 डॉलर तक के गोपनीयता शुल्क को नियत किया गया है।
रपट में कहा गया है कि नया शुल्क देश और डिवाइस के टाइप के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। इसे एक फरवरी, 2019 या इसके बाद से सक्रिय होनेवाले डिवाइसों पर लागू किया जाएगा। बयान में आगे कहा गया है कि इस मामले की जानकारी रखनेवाले एक सूत्र ने बताया कि गूगल इसके अलावा कंपनियों से उनके डिवाइसों में क्रोम और गूगल सर्च इंस्टाल करने का अलग से लाइसेंसिंग शुल्क वसूलेगी।
प्रौद्योगिकी दिग्गज ने हालांकि अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस हफ्ते की शुरुआत में गूगल ने कहा कि वह मोबाइल डिवाइस निर्माताओं के साथ संगतता समझौतों का उन्नयन कर रही है और उनसे यूरोप में इस्तेमाल करने में Google प्ले और अन्य एंड्रायड एप के लिए शुल्क वसूला जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



