नई दिल्ली : राजन आनंदन ने गूगल के भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। गूगल के साथ आठ साल काम करने के दौरान उन्होंने कंपनी में कई पदों को संभाला। आनंदन ने कई स्टार्टअप कंपनियों में निवेश किया है। वह अब संयुक्त उद्यम सिकोइया कैपिटल के साथ काम करेंगे। वह इस माह के आखिर तक गूगल में काम करते रहेंगे।
राजन आनंदन के स्थान पर विकास अग्निहोत्री ने गूगल में अंतरिम जिम्मेदारी संभाली है। अग्निहोत्री अभी गूगल के भारत के विपणन निदेशक हैं। आनंदन इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, डेल इंडिया और मैंकिंजी एंड कंपनी जैसी जगहों पर काम कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



