नई दिल्ली : संकट में फंसी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल को पटरी पर लाने की सरकार की योजना एक महीने के भीतर सार्वजनिक किये जाने की उम्मीद है। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पी के पुरवार ने साथ में यह भी कहा कि कंपनी को इस साल के अंत तक 4जी स्पेक्ट्रम आबंटित कर दिया जाएगा।
बीएसएनएल और इंटरनेट पर मनोरंजक और समाचार आधारित वीडियो समाग्री उपलब्ध कराने वाली एप आधारित यप टीवी के साथ भागीदारी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक सवाल पर यह बात कही। उनसे कंपनी को पटरी पर लाने की सरकार की योजना में देरी को देखते हुए कंपनी के भविष्य के बारे में पूछा गया था। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कर्मचारियों का वेतन दिवाली से पहले मिल जाएगाा।
बाद में उन्होंने कहा कि पुनरूद्धार योजना एक महीने के भीतर आनी चाहिए। पुरवार ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि दूरसंचार क्षेत्र चुनौतीपूर्ण स्थिति से गुजर रहा है। सभी परिचालक बेहद प्रतिस्पर्धी शुल्क के कारण वित्तीय रूप से चुनौतीपूर्ण स्थिति देख रहे हैं।
ऊपर से बीएसएनएल के साथ पुराने समय के मसले जुड़े हैं जिसमें बड़ी संख्या में कार्यबल भी है। इसका समाधान पुनरूद्धार पैकेज के जरिये किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि अगले कुछ सप्ताह में इस पैकेज के सार्वजनिक होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



