HDFC Bank Share Price Drop : एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती ने 18 मार्च को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बैंक की ओर से जारी बयान में इसकी पुष्टि की गई है। इसके बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने केकी मिस्त्री को 19 मार्च से तीन महीने के लिए अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
चेयरमैन के इस्तीफे से आज आज HDFC Bank के शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। जिसकी गिरावट तकरीबन 8 फीसदी तक दर्ज की गई है।
HDFC Bank Share Price Drop: इस्तीफे की वजह

बता दें, चेयरमैन के इस्तीफे की खबर के बाद HDFC Bank के शेयरों पर असर देखने को मिला। बैंक के स्टॉक में करीब 8 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के बीच चिंता का माहौल बन गया।
अपने इस्तीफे को लेकर अतानु अतानु चक्रवर्ती ने कहा कि पिछले दो वर्षों में बैंक के भीतर कुछ घटनाएं और कार्यप्रणालियां ऐसी रहीं, जो उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं थीं। इसी कारण उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके इस्तीफे के पीछे यही मुख्य कारण है और कोई अन्य बड़ी वजह नहीं है।
अतानु चक्रवर्ती ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए HDFC Ltd और HDFC Bank के विलय का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे एक अहम रणनीतिक कदम बताया, जिसने बैंक को देश के बड़े वित्तीय समूहों में शामिल कर दिया। हालांकि, उनका कहना था कि इस विलय के पूर्ण लाभ अभी पूरी तरह सामने आना बाकी हैं।
HDFC Bank Share Price Drop: अंतरिम नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगे केकी मिस्त्री

इस्तीफे के बाद केकी मिस्त्री को अस्थायी तौर पर बैंक की कमान सौंपी गई है। वे अगले तीन महीनों तक पार्ट-टाइम चेयरमैन के रूप में कार्य करेंगे, जब तक स्थायी नियुक्ति को लेकर फैसला नहीं हो जाता। बता दें, HDFC Bank के शेयर प्राइज में इस गिरावट की वजह अतानु के इस्तीफे से जोड़ी जा रही हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि एचडीएफसी बैंक के लिए यह एक बड़ा चुनौतीपूर्ण समय है। लोग यह जानना चाह रहे हैं कि बैंक इस संकट से कैसे निपटेगा और निवेशकों का विश्वास कैसे लौटाएगा। आने वाले समय में चलन और नीतियां निवेशकों के निर्णय को प्रभावित करेगी।


Download Android App
Download iOS App




